स्कूली बच्चों को पंजाब में मिड डे मील में मिलेंगे फल

by

चंडीगढ़, 28 दिसंबर :  पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को अब मिड-डे मील में फल भी वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में पंजाब सरकार ने गुरुवार को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।  शिक्षा विभाग ने मिड-डे-मील के मेन्यू में मामूली बदलाव किया है। अब विद्यार्थी खाने में काले चने, कढ़ी और राजमा का स्वाद भी उठा पाएंगे।  शिक्षा विभाग मिड डे मील में अब बच्चों को सप्ताह में एक दिन खाने के साथ केला या अन्य फल भी देगा।राज्य के सरकारी, सरकारी एडेड, प्राइमरी व एलिमेंट्री स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 17 लाख विद्यार्थियों को खाना मुहैया करवाया जाता है। स्कूल कमेटियां सारी चीजों पर नजर रखेंगी। केंद्र सरकार के आदेश पर पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट ने मिड डे मील स्कीम का राज्य के 10 जिलों में सोशल ऑडिट करवाया था। इस दौरान शिक्षकों तथा अभिभावकों ने मिड डे मील में फ्रूट देने का सुझाव दिया था। शिक्षा विभाग की तरफ से नया मेन्यू जनवरी से मार्च माह तक जारी किया गया है। इसके लिए विभाग 5 रुपये प्रति केला के हिसाब से फंड जारी करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आज़ाद रंग मंच फगवाड़ा ने एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में नशा विरोधी नाटक का किया आयोजन

गढ़शंकर, 16 दिसंबर:  आज़ाद रंग मंच कला भवन, फगवाड़ा की टीम द्वारा एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में बीबा कुलवंत द्वारा लिखित नाटक “इह केही रुत ऐ” प्रस्तुत किया गया। नाटक का मुख्य उद्देश्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने शव लेने से किया इनकार – भारत-पाक सरहद पर घुसपैठ करता पाकिस्तान का नागिरक ढेर : बरामद हुआ ये सामान

फाजिल्का। भारत-पाक सरहद की चौकी सादकी के निकट सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक पाकिस्तानी नागरिक ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया, जिसे डयूटी पर तैनात संतरी ने उसको रुकने को...
article-image
पंजाब

महंत हरी दास जी की ओर से दलजीत अजनोहा को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कुटिया 108 संत बाबा ध्यान दास धूनेवाले गौशाला लंगेरी रोड माहिलपुर ब्रह्मलीन संत बाबा चरण दास जी (गुरु जी) धूनेवाले के मौजूदा महंत हरी दास जी की ओर से डॉ दलजीत...
Translate »
error: Content is protected !!