स्कूल के समीप सीवरेज के गंदे पानी ने तालाब का रूप धारण किया : इसी रोड पर हस्पताल जाने वाले मरीजों और स्कूल जाने वाले छात्रों को आती दिक्कत

by

गंदे पानी से कोई भी घातक बीमारी बच्चो को कर सकती है ग्रस्त, गणमान्य लोगों को ओर से तुरंत सीवरेज डालने की मांग की
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
डी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सतलुज अस्पताल व लाइफ लाइन क्लीनिक की ओर जाने वाली सड़क पर सीवरेज के पानी की निकासी न होने के कारण यह पानी काफी समय से सड़क पर जमा है और स्कूल व अस्पताल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्कूल के कोऑर्डिनेटर राजविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, राज रानी, ​​जरीना, कुलविंदर सिंह, संदीप सिंह, जसवीर सिंह आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि पाइपों की कमी के कारण इस सड़क पर बने पानी की पर्याप्त निकासी नहीं होने के कारण यह पानी इस सड़क पर जमा रहता है और सामने एक प्लॉट में लगातार पानी गिरने से इसने तालाब का रूप ले लिया है। जिसके कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों का इस सड़क से गुजरना काफी मुश्किल हो गया है इस जमा पानी के कारण बरसात के मौसम में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को गंभीर बीमारी हो सकती है, इसलिए क्षेत्र की प्रमुख लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क पर सीवरेज डाला जाए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री और उसके समर्थकों से उसकी जान को खतरा, SIT को लेटर लिखा केशव ने : कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की मुश्किलों बढ़ी

चंडीगढ़ : यौन उत्पीड़न मामले में फंसे पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की मुश्किलों बढ़ती जा रही हैं। इस मामले की जांच के लिए गठित की गई SIT के समक्ष पेश होने...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया

गढ़शंकर, 5 सितंबर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और विधायक एस. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में भारी बारिश से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और...
article-image
पंजाब , समाचार

एक दर्जन् सडक़े बुरी तरह टूटी, और इतनी ही उखड़ का कर गड्डों का रूप धारण कर गई : कद्दू की फसल पूरी तरह तवाह, धान की फसल व पशूओं के लिए लगाए बाजरे को नुकसान

गढ़शंकर में जलभराव में लगातार कमी आने से लोगो ने ली राहत, लेकिन डीसी ने अधिकारियों को साथ लेकर प्रभावित क्षेत्रों को किया दौरा गढ़शंकर : गढ़शंकर में बारिश के बंद होने के बाद...
article-image
पंजाब

80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी, 100% लक्ष्य: मान…..जिंदवड़ी लोक मिलनी में सीएम का कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर निशाना; छह पंचायतों को 20-20 लाख के चेक

आनंदपुर साहिब। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव जिंदवड़ी में लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान कहा कि पंजाब में नहरी पानी की पहुंच बढ़कर 80 फीसदी खेतों तक हो गई है और सरकार इसे...
Translate »
error: Content is protected !!