स्टाफ नर्स के 38 पद बैच के आधार पर भरें जाएंगे

by
ऊना, 12 फरवरी: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा स्टाफ नर्स के 38 पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि सामान्य श्रेणी में 2013 बैच के लिए 16 पद, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग में 2010 बैच के लिए 5 पद, स्वतंत्रता सेनानी सामान्य वर्ग में 2014 बैच के लिए 1 पद, अनुसूचित जाति में 2011 बैच के लिए 6 पद, आईआरडीपी अनुसूचित जाति में 2011 बैच के लिए 2 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग में 2011 बैच के लिए 5 पद, आईआरडीपी अन्य पिछड़ा वर्ग में 2014 बैच के लिए 2 पद व अनुसूचित जनजाति के 2011 बैच में 1 पद के लिए भरे जाने हैं।
अनीता गौतम ने आवेदकों से अपील की है कि जिनका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज है वे अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में रोजगार प्रमाण पत्र सहित 15 फरवरी तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि उनका नाम विभाग को भेजा जा सकें। अधिक जानकारी के लिए 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नई गाड़ी क्यों ली, सरकार को यह भी बताना चाहिए था : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ । मंडी : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नियमों के मुताबिक पुरानी गाड़ी दिल्ली में नहीं चल सकती है। नई गाड़ी क्यों लेनी पड़ी, सरकार को बताना चाहिए था। शनिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल क्रश तो कई होंगे मगर नेशनल ट्रस्ट सिर्फ और सिर्फ मोदी : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर  : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समय-समय पर विपक्षियों के आरोपों का पलटवार करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने सीएम सुक्खू पर नोट के बलबूते सत्ता हथियाने की साजिशों के आरोपों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान 25 फरवरी को

सोलन :  सोलन ज़िला के चार विकास खण्डों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए आयोजित होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन 8, 9 व 12 फरवरी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकैप्स कॉलेज को एएनएम व पोस्ट बेसिक कोर्स स्वीकृतः प्रो. राम कुमार

नए कोर्सों की स्वीकृति के लिए प्रो. राम कुमार ने जताया सीएम जय राम ठाकुर का आभार ऊना, 31 दिसंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!