स्टेट बैंक समुंदड़ा ने धमाई स्कूल में पौधारोपण कर मनाया स्टेट बैंक का स्थापना दिवस

by
गढ़शंकर, 3 जुलाई : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा समुंदड़ा द्वारा अपनी बैंक का स्थापना दिवस  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में छायादार व सजावटी पौधे लगाकर मनाया। शाखा प्रबंधक जसवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण का ध्यान रखना समय की मांग है। दिन-ब-दिन बढ़ता प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनती जा रही है जो बेहद चिंता का विषय है। इसीलिए भारतीय स्टेट बैंक ए.डी.बी. शाखा समुंदड़ा ने अपने बैंक का स्थापना दिवस पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया है। स्कूलों और सार्वजनिक  स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में पौधारोपण करते समय शाखा प्रबंधक जसवीर सिंह सहित स्कूल स्टाफ सदस्यों में मैडम कुलविंदर कौर, मुकेश कुमार, परमजीत सिंह, अवतार सिंह, सुरिंदर कुमार, पूजा भाटिया, मधु साम्बियाल, कमलजीत कौर, सीमा और खुशविंदर कौर भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रजिस्ट्रेशन कैंप में 50 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे : मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में लगाया गया आई.ई व मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट कोर्स का रजिस्ट्रेशन कैंप

योग्य विद्यार्थी 24 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कैंप में करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 16 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व मोबाइल एंड वैब...
article-image
पंजाब

15,16,17 को बंद रहेंगे स्कूल …. 3 छुट्टियां

चंडीगढ़ । अगस्त के महीने छुट्टियों की भरमार है, क्योंकि इस महीने में एक साथ तीन दिन की लंबी छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में जो लोग कहीं घूमने-फिरने की सोच रहे हैं वे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साल में की 17 शादियां और 17 कत्ल, मन भरते ही कर देती थी पति का मर्डर – भारत की ब्लैक विडो

दुनिया में कई ऐसे सनकी लोग हुए हैं, जिन्होंने अपनी सनक में कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे लोगों को सीरियल किलर कहा जाता है। भारत में भी कई ऐसे खतरनाक...
Translate »
error: Content is protected !!