स्नैचिंग मामले में होशियारपुर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया

by

होशियारपुर :
होशियारपुर पुलिस ने स्नैचिंग व लूटमार की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देशों पर पुलिस कप्तान मुख्तयार राय, उप पुलिस कप्तान प्रेम सिंह व मुख्य थाना प्रभारी इंस्पैक्टर लोकेश शर्मा ने इन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक यह आरोपी लोगों के महंगे फोन व नकदी आदि लूट कर फरार हो जाते थे। पहले मामले में राजेश खुल्लर अपनी माता किरण खुल्लर को साथ लेकर बाजार पहुंचे थे तथा जगतपुरा आनंद ढाबे वाली गली में स्नैचर जो एक्टिवा पर सवार थे उनकी माता का पर्स छीन कर फरार हो गए। जिसमें मोबाइल फोन, 240 रुपये एवं जरुरी दस्तावेज मौजूद थे। इस मामले में पुलिस छानबीन करने के उपरांत आरोपी रवि कुमार पुत्र देवराज तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी निवासी गांव साहरी थाना मेहटीआणा (होशियारपुर) को गिरफ्तार उनके पास से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, कुछ पैसे व एक्टिवा सफेद रंग बरामद किया है।
दूसरे इसी प्रकार के मामले में शिकायतकर्ता राजकुमार निवासी केमेरी बाजार, होशियारपुर ने बताया कि बहादरपुर चौक मैडीकल स्टोर के पास उनकी लडक़ी से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति झपटा मार कर फोन छीन कर फरार हो गए। स्नैचिंग के इस मामले में पुलिस ने पहले राधा उर्फ बिल्लो वासी भरत नगर थाना माडल टाउन जिला होशियारपुर, रोहित निवासी प्रेमगढ़ (होशियारपुर) तथा किशन चंद उर्फ साजन निवासी हरदोखानपुर (होशियारपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वखरा स्वैग’ ने किया समाजसेवी संस्थाओं का एक मंच पर संगम

होशियारपुर। दलजीत अज्नोहा : आर.जे. क्रिएटर्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शॉपिंग एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ‘वखरा स्वैग’ ने होशियारपुर में समाजसेवा, प्रशासन और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाकर सामाजिक एकजुटता का सशक्त...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

होशियारपुर, 5 मई :   डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग ऑफिसर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल ने आज लोक सभा चुनाव-2024 के संबंध में रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और...
article-image
पंजाब

संगठन सृजन अभियान से पार्टी के सच्चे सिपाही एवं जनसेवक का किया जाएगा चयनः आबजर्वर सुरेश कुमार

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से नियुक्त किए गए जिला कांग्रेस कमेटी होशियारपुर के आबजर्वर विधायक सुरेश कुमार ने पार्टी द्वारा शुरु किए गए संगठन सृजन अभियान ने होशियारपुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रोज का ड्रामा बन गया : पंजाब सरकार पर क्यों भड़के SC जज, लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई और राज्य के महाधिवक्ता को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सरकार के वकील अदालत में पेश हों। पंजाब सरकार के वकीलों...
Translate »
error: Content is protected !!