स्पेशल ओलंपिक बर्लिन में हैड कोच के लिए चुनी गई होशियारपुर की अंजना का कैबिनेट मंत्री ज़िम्पा ने किया सम्मान

by

आशा किरण स्पेशल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर दी शुभकामनाएं, स्पेशल बच्चों के लिए किए जाने वाले कार्यों के लिए आशादीप वेलफेयर सोसायटी की प्रशंसा की
होशियारपुर, 28 मई:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने बर्लिन(जर्मनी) में होने जा रही स्पेशल ओलंपिक 2023 के लिए हैड कोच के तौर पर चुनी गई आशा किरण स्पेशल स्कूल की कोच अंजना को स्कूल जाकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने भी अंजना को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले के लिए यह गर्व की बात है कि बर्लिन में 14 से 25 जून तक होने वाले स्पेशल ओलंपिक में पूरे प्रदेश से होशियारपुर की अंजना को हैड कोच के तौर पर चुना गया है, जो कि आशा किरण स्पेशल स्कूल में कोच है।उन्होंने बताया कि पंजाब की तरफ से एथलेटिक्स में हैड कोच अंजना, 7 एथलिट और एक यूनिफाइड पार्टनर जा रहे हैं।
आशा किरण स्पेशल स्कूल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के बच्चों की गतिविधियां देखकर प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि आशादीप वेलफेयर सोसायटी की पूरी टीम बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही हैं और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में लगी हुई है। इस अवसर पर उन्होंने संस्था को 26 जनवरी 2023 में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने पर एक लाख रुपए की धनराशि की ग्रांट का चैक सौंपा। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान स्कूल को छह लाख रुपए देने की भी घोषणा की और भविष्य में भी इस तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल स्पेशल बच्चों की गतिविधियां देखकर भावुक हो गई हुई और कहा कि बिना सुने और बिना देखे कोई कैसे एक्टिविटी कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ स्कूल के अध्यापकों की समर्पण भावना के कारण ही संभव हो पाया है।
समारोह में शामिल होने से पहले कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा व डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
आशादीप वेलफेयर सोसायटी के एडवाइजर परमजीत सिंह सचदेवा ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री व डिप्टी कमिश्नर का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 स्पेशल बच्चों, एक अध्यापक और एक किराए की ईमारत से यह स्पेशल स्कूल शुरू किया गया था, इसके बाद गांव जहानखेला की पंचायत ने स्कूल को जमीन दान दी और जन सहयोग से आज यह स्कूल न सिर्फ स्पेशल बच्चों को पढ़ा रहा है वहीं फिजियोथैरेपी, स्पीच थेरेपी, स्पेशल एजुकेशन के साथ-साथ कल्चरल प्रोग्राम आर्ट एंड क्राफ्ट वोकेशनल ट्रेनिंग एंड स्पोर्ट्स की भी ट्रेनिंग दे रहा है। बॉयज हॉस्टल, शेल्टर्ड वर्कशॉप और आसारा प्रोजेक्ट भी सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन जो कि रिहैबिलिटेशन काउंसिल आफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है, भी चलाया जा रहा है।
आशादीप वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष तरनजीत सिंह(सी.ए) ने मुख्य अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया और हैड कोच अंजना को स्पेशल ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, दी होशियारपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, आशादीप वेलफेयर सोसायटी के सचिव हरबंस सिंह, सदस्य मलकीत सिंह महेरू, राम आसरा, हरमेश तलवार, हरीश मनोचा, भूपिंदर सिंह भारज, कोर्स कोऑर्डिनेटर वरिंदर कुमार, इंदु ठाकुर, प्रिंसिपल शैली शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी ढेर, दो AK-47 बरामद : पंजाब में गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हमले के थे आरोपी

चंडीगढ़, 23 दिसंबर :   पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में कथित रूप से संलिप्त तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादी सोमवार को पीलीभीत में उत्तर प्रदेश और पंजाब...
article-image
पंजाब

स्नैचर गिरफ्तार, दूसरा साथी अभी भी फरार : महिला टूरिस्ट की स्नैचरों के कारण गई थी जान

अमृतसर : सिक्किम की एक महिला टूरिस्ट को स्नैचरों के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। पूरे एक महीने के बाद पुलिस ने एक बाइक सवार स्नैचर को पकड़ लिया है। वहीं दूसरे स्नैचर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकेले लड़ेंगे चुनाव – केजरीवाल ने आम आप-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में तीन गैंगस्टरों को उम्रकैद मूसेवाला के मर्डर की वजह बना था यही केस

मोहाली : पंजाब के बहुचर्चित यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह कुलार उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में मोहाली की अदालत ने तीन गैंगस्टरों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। आज मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने...
Translate »
error: Content is protected !!