स्मगलिंग व गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ अवैध हथियारों की स्मगलिंग के आरोप में मुहम्मद शमशाद अंसारी पुत्र मुहम्मद अहिषाद अंसारी गिरफ्तार

by

गढ़शंकर – डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई मुहिम व एसएसपी होशियारपुर के निर्देश पर स्मगलिंग व गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ने के अभियान को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की सुपरविजन में गढ़शंकर पुलिस ने 26 जुलाई को स्कूटी सवार दो लोगों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो देसी पिस्तौल, दो मैगजीन व छह जिंदा कारतूस बरामद कर मामला दर्ज किया गया था।
एसएसपी होशियारपुर नवजोत सिंह माहल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों सुखपाल सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी माडल टाउन आनंदपुर व अमरिंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी बुर्ज थाना आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर हाल वासी न्यू सनी एनक्लेव मोहाली से की गई पूछताछ में मुहम्मद शमशाद अंसारी पुत्र मुहम्मद अहिषाद अंसारी वासी मेरठ उत्तरप्रदेश का नाम सामने आया जोकि अवैध हथियारों की स्मगलिंग करता था। उन्होंने बताया कि एसपी रविंदर पाल सिंह संधू की अगुवाई में एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता व इंस्पेक्टर शिव कुमार सीआईए स्टाफ होशियारपुर की टीम ने छापेमारी करते हुए उत्तरप्रदेश से मुहम्मद शमशाद अंसारी पुत्र मुहम्मद अहिषाद अंसारी वासी मेरठ को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच पिस्टल 30 बोर, दस कारतूस 32 बोर व पांच स्पेयर मैगजीन बरामद किए। मुहम्मद शमशाद अंसारी ने पूछताछ के दौरान अश्विनी कुमार उर्फ सरपंच पुत्र शामलाल वासी ख़िदरपुरा थाना पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र व मुहम्मद आसिफ पुत्र जमीन अहमद वासी साहिबवाला जिला गाजियाबाद के नाम उजागर किया। इन दोनों को 39 जुलाई को स्कोडा कार नंबर यूपी 14 बीडब्ल्यू 0906, 2 पिस्टल 9मम, एक देसी पिस्तौल 30 बोर, 20 जिंदा कारतूस 30 बोर के बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि अश्विनी कुमार उर्फ सरपंच ने स्वीकार किया कि वह दो महीनों से 9 पिस्टल विभिन्न गैंगस्टरों को सप्लाई कर चुका है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2021 से 29 जुलाई 2021 तक उक्त मुकदमों के इलावा 13 अन्य मुकदमे अवैध असले के दर्ज किए गए हैं और 17 दोषियों को गिरफ्तार कर उनसे 42 पिस्टल, 8 मैगजीन व 184 कारतूस बरामद किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनप्रीत बादल को पकड़ने के लिए हिमाचल सहित 6 प्रदेशों में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की रेड जारी : बठिंडा में गत दिनों मनप्रीत बादल के होने की मिली तो गाड़ी रोकने पर निकला उनका हमशक्ल

चंडीगढ़ : भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की विभिन्न टीमें ने हिमाचल प्रदेश सहित 6 बिभिन्न प्रदेशों में रेड कर रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार

इंजीनियर किसान पुत्रों ने तीन लाख से ज्यादा का राशन व अन्य रोजाना जरूरत का समान किसान अंदोलन में शामिल किसानों के लिए शाहजहांपुर बार्डर पर किसान नेता युद्धवीर के किया सपुर्द

दिल्ली: किसानों के दिल्ली र्मोचे में शामिल किसानों के लिए जालंधर से संबंधित किसान पुत्रों ने तीन लाख से ज्यादा का राशन सहित अन्य रोजाना का जरूरत का समान शहजहांपुर बार्डर पर भारतीय किसान...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने की ‘मिशन लाइफ’ अभियान की शुरुआत

डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल की ओर से ‘मिशन लाइफ’ अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें उन्होंने भारतीय वातावरण परंपराओं व बातचीत के अभ्यास पर आधारित रहने के तरीकों के बारे में परिचित...
Translate »
error: Content is protected !!