स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विषय पर कार्यशाला आयोजित

by

बीबीएन,29 जनवरी (तारा) : केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय एवं उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आज नालागढ़ में स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नालागढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं जैसे डिजिटल परिवर्तन, क्षमता निर्माण, क्लस्टर विकास, हरित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग पहल और सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को अवगत करवाया गया कि इन पहलों के माध्यम से उद्योगों की उत्पादकता, प्रतिस्पर्धात्मकता, और दीर्घकालिक स्थिरता को बढ़ाया जा सकता है।
डिजिटल परिवर्तन विशेषज्ञ सुखप्रीत सिंह ने इस अवसर पर डिजिटल परिवर्तन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के प्रतिनिधियों को उद्योग 4.0 समाधानों, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग टूल्स, और सरल एवं सुलभ डिजिटल अपनाने की रणनीतियों के बारे में सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
सेन्ट्रल इलेक्ट्रिॉनिक्स लिमिटिड की टीम ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त, तकनीकी रूप से उन्नत, और भविष्य के उद्योग मॉडल से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनाने में सहयोग सिद्ध होती है।
इस अवसर पर सेन्ट्रल इलेक्ट्रिॉनिक्स लिमिटिड के महाप्रबंधक सनी ग्रैक, एकल खिड़की स्वीकृति एजेंसी नालागढ़ के सदस्य सचिव विनीत, उद्योग विभाग नालागढ़ के आर्थिक अन्वेषक अंशुल सहगल, ए.आई.ए. के अध्यक्ष अनिल शर्मा, लघु उद्योग भारती के हरबंस लाल पटियाल, स्थानीय उद्योग संघ, उद्यमी समूहों के प्रतिनिधि सहित लगभग 50 उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA सत्ती ने रिश्वत लेते पकड़े तहसीलदार को दी सेवा विस्तार का उठाया था मुद्दा : सेवा विस्तार पाए कर्मचारियों की सेवाएं होंगी खत्म

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश सरकार ने संवेदनशील पदों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश रेल परियोजनाओं को पूरा करने में करें रेलवे का सहयोग : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में रेल परियोजनाओं को भरपूर बजट देने के लिए जयराम ठाकुर ने जताया केंद्र का आभार नशे से हो रही मौतें दु:खद प्रभावी कार्यवाही करें सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंजेक्शन के अभाव में मृत्यु व्यवस्था परिवर्तन का जघन्य उदाहरण है : जयराम ठाकुर

मैंने मुख्यमंत्री को भी भेजा है बिटिया का वीडियो कि देखिए क्या हुआ है ब्रेस्ट कैंसर में नौ लाख के इंजेक्शन भी फ्री लगवाती थी हमारी सरकार हिमकेयर इसलिए लाया था कि इलाज के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसदों का रिपोर्ट कार्ड : सुरेश कश्यप ने सांसद निधि का 123 फ़ीसदी, अनुराग ठाकुर ने 109 फीसदी किया यूटिलाइजेशन

  हिमाचल प्रदेश में अभी चुनाव के लिए करीब दो महीने का वक्त बचा है। देश में 17वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में हिमाचल के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड...
Translate »
error: Content is protected !!