स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई स्वच्छता पर शपथ

by

एएम नाथ। चम्बा : स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के तहत आज उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता पर शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


शपथ में उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है तथा हम सबको अपने घर, कार्यस्थल एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें, बल्कि अपने परिवारजनों एवं समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करें।
उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सदैव सजग रहेंगे तथा गंदगी न फैलाने और दूसरों को भी ऐसा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जेजों बाढ़ हादसा : दो लापता शव बरामद, 4 दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

रोहित भदसाली :जेजों दोआबा,14 अगस्त:होशियारपुर के जेजों चोअ में हुए बाढ़ हादसे में लापता दो व्यक्तियों के शव मिलने के साथ चार दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है। इस रेस्क्यू...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

10 दिन तक चले अभियान में ढूंढ निकाले विदेशी पायलट :74 वर्षीय पायलट आंद्रेज विक्टर की बॉडी को भी आज भारतीय सेना और वायु सेना की मदद से निकाला गया -DC डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 2 नवम्बर। बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडिंग की एकल उड़ान भरने के बाद राह भटक चुके विदेशी पायलटों को भारतीय सेना, वायुसेना और अन्य बचाव दलों के सहयोग से ढूंढ निकाला गया है। करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी में लोगों को बताए मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के दुष्प्रभाव: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरुकता शिविर

हमीरपुर 17 सितंबर। मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के खिलाफ आम लोगों को जागरुक करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत नेरी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय हॉकी का गौरव: 100 वर्षों में 13 ओलंपिक पदक और ऐतिहासिक जीतें

नई दिल्ली :  1925 में शुरू हुआ भारतीय हॉकी का सफर आज भी जारी है. इंडियन हॉकी फेडरेशन (IHF) की स्थापना 1925 में ग्वालियर में हुई थी. अगले ही साल भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड...
Translate »
error: Content is protected !!