स्वछ पानी के इस्तेमाल करने व पानी बर्बाद न करने के बारे जागरूक किया

by

गढ़शंकार: खानपुर गाँव में जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग पंजाब, डिवीज़न गढ़शंकर के नरेश कुमार ( जेई) व राकेश कुमार ( आई. ई .सी स्पेशलिस्ट ) ने महिलाओं के समूह को स्वछ पानी के इस्तेमाल करने, पानी बर्बाद न करने के बारे जागरूक किया। इस दौरान महिलायों के समूह को शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। महिलाओं ने प्रण लिया कि वे अपने घर के सदस्यो के अलावा गाँव के अन्य लोगों को भी इस बारे जागरूक करेंगी। खानपुर गाँव के सरपंच व नव निर्मित जी पी डब्ल्यू एस सी कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने भी लोगों से पानी बचाने की अपील की। आई ई सी स्पेशलिस्ट राकेश कुमार ने कहा कि पानी जीवन का आधार है, पानी की बर्बादी हर हालत में रोकी जानी चाहिए, इसी उद्देश्य से आज महिलायों के समूह के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है, क्यों कि पानी की सबसे ज्यादा आवश्यकता महिलायों को होती है। नरेश कुमार ( जे.ई) ने बताया कि गाँव में बोरवेल बन चुका है, जल्द ही गाँव का अपना वाटर वर्क्स बन कर तैयार हो जाएगा। नरेश कुमार ने आगे बताया कि गाँव मे स्वछता के उद्देश्य से कम्यूनिटी सैनेटरी काम्प्लेक्स का काम भी ज़ोरो पर चल रहा है और जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

खालिस्तान जिंदाबाद व खालिस्तान के चुनाव के रजिस्ट्रेशन संबंधी नारे लिखे : गढ़शंकर में एसडीएम कार्यालय की बाहरी दीवार और गांव बड़ेसरों तथा सरकारी हाई स्कूल पोसी की दीवारों पर , पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

 खालिस्तान पक्षी लिखे नारे पुलिस तंत्र के लिए बने चुनौती गढ़शंकर, 19 दिसम्बर : गत रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गढ़शंकर में तीन स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद तथा खालिस्तान के चुनावों के लिए 26...
article-image
पंजाब

सकूलों में लगातार हो रही चोरियां को लेकर डीटीएएफ का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी गढ़शंकर के रीडर से मिला

गढ़शंकर । तहसील गढ़शंकर के विभिन्न सकूलों में लगातार हो रही चोरियां को लेकर प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी गढ़शंकर के रीडर गुरमिंदर भाटिया से मिला...
article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक से स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार: मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़ :   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे वर्तमान जरूरतों के अनुरूप एक प्रभावी और जन-हितैषी पहल बताया. उन्होंने कहा कि लोक मिलनी जैसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लावारिस बच्चों के परिजन सामने नहीं आए तो शुरू होगी गोद लेने की प्रक्रिया

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व लावारिस अवस्था में मिले तथा बाल आश्रम सुजानपुर में रखे गए दो बच्चों के परिजन अगर...
Translate »
error: Content is protected !!