स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले जिला स्तरीय समागम का खाका तैयार : डिप्टी कमिश्नर की ओर से संबंधित अधिकारियों को जरुरी तैयारियों के निर्देश

by

होशियारपुर, 21 जुलाई:
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय समागम के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से आज समूचे प्रोग्राम का खाका तैयार किया गया। इस दौरान अधिकारियों की जिम्मेदारी सौंप कर उन्हें गंभीरता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तारित बैठक कर जरुरी तैयारियों के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस लाइन ग्राउंड में किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने विभागों की ओर से निकाली जाने वाली झाकियां, बैरीकेडिंग, पुरस्कारों का वितरण, प्रशंसा पत्रों का वितरण, पंडाल की सजावट, पीने का पानी, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग, सिक्योरिटी व ट्रैफिक प्रबंध, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बैठने का प्रबंध सहित अलग-अलग कार्यों संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह के दौरान जहां स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा, वहीं विलक्षण प्राप्तियों वाली सख्शियतों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों की ओर से विकास कार्यों को दर्शाती झाकियां भी निकाली जाएंगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह के दौरान अलग-अलग स्कूली बच्चों की ओर से मास पी.टी. शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों सही ढंग से करवा ली जाए।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, एस.डी.एम प्रीतइंद सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, सचिव आर.टी.ए आर.एस गिल, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab News : कांग्रेस पूरी तरह एकजुट : वड़िंग …. पीएयू में चन्नी का किया स्वागत… विशेष ग्रांट के लिए सौंपा मांग पत्र

नगर कौंसिल चुनाव परिणामों को लेकर आप के दावों पर कसा तंज कहा: असली मुकाबला अभी आगे है टिप्पणी: कैप्टन अमरिंदर को समझ आ गया है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, जबकि भाजपा में...
article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ के पंजाब अध्यक्ष बनने से पंजाब में भाजपा होगी मजबूत : लवली खन्ना

गढ़शंकर : भाजपा हाईकमान दुारा भाजपा की पंजाब ईकाई का सुनील जाखड़ को अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी प्रकट करते हुए भाजपा के बरिष्ठ नेता सुनील कुमार उर्फ लवली खन्ना ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना : भाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के आपदा प्रभावित 25 हजार से अधिक परिवारों को बसाया, जबकि भाजपा नेताओं ने...
article-image
पंजाब

एनपीटीआई की ओर से ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन – डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया उद्घाटन

80 से अधिक पीएसपीसीएल कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया हिस्सा,  विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं व सोलर तकनीक पर दी विस्तृत जानकारी होशियारपुर, 28 सितंबर:  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!