स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की DC जतिन लाल ने समीक्षा की : विभागों को सौंपे दायित्व, 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना में होगा जिला स्तरीय समारोह

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 अगस्त. जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ऊना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को डीआरडीए बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।May be an image of dais
उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे तथा जिलावासियों को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
उन्होंने बताया कि समारोह में पुलिस एवं होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ एनसीसी, एनएसएस तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मार्चपास्ट में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं नाट्य दलों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा सामाजिक संदेशों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, कृषि एवं बागवानी विभाग तथा डीआरडीए की योजनाएं शामिल रहेंगी।
तिरंगे की फसाड लाइटिंग से सजेंगे प्रमुख स्थल
राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में मिनी सचिवालय ऊना भवन, रामपुर पुल तथा एमसी पार्क को तिरंगे की फसाड लाइटिंग से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इससे जिला मुख्यालय में देशभक्ति और उत्सव का माहौल परिलक्षित होगा।May be an image of studying and text
ईट राइट मेले की तर्ज पर लगेंगे स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल
स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समारोह स्थल पर ईट राइट मेले की तर्ज पर स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें विभिन्न सरकारी विभागों के साथ स्वयं सहायता समूह भी भागीदारी करेंगे। स्टॉलों पर प्राकृतिक एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी।
समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक उत्साह, गौरव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल, सहायक आयुक्त विनय मोदी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालसा कालेज गढ़शंकर तथा धमाई द्वारा फाइनल में प्रवेश  –  यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर तथा लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर द्वारा सेमी फाइनल में प्रवेश 

22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह यादकारी फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन- गढ़शंकर, 9 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा स्थानीय बब्बर अकाली खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबॉल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉल गर्ल पर दिल हार बैठा सरकारी अफसर, पत्नी से तोड़ लिया रिश्ता- पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) : प्यार एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन जब यह सीमाओं को पार कर जाता है, तो यह मुसीबत में भी डाल सकता है। प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आया है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जून. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय महत्व की बल्क ड्रग पार्क परियोजना को नई रफ्तार देते हुए जिला ऊना के हरोली में निर्माणाधीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में एचआरटीसी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत 21 घायल

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट से एक दुखद खबर आई है। जहां एक एचआरटीसी की बस खाई में जा गिरी। हादसे में 21 लोगों के घायल होने की...
Translate »
error: Content is protected !!