स्वतंत्रता दिवस से पहले दो पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

by

फिरोजपुर : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, पंजाब पुलिस ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकवादी पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट पकड़े गए।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में एक बड़ा विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा के नेटवर्क से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और गुलशन सिंह उर्फ नंदू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो 86 पी हैंड ग्रेनेड, एक 9 एमएम पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

आतंकियों के विदेशी हैंडलरों का खुलासा

यूके और यूएसए में हैंडलर देते है निर्देश

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी यूके, यूएसए और यूरोप में स्थित विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर कार्य कर रहे थे। इन आतंकियों ने सरकारी इमारतों और पुलिस ठिकानों को ग्रेनेड से निशाना बनाकर राज्य में अशांति फैलाने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है, ताकि इसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाया जा सके।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कोमी इंसाफ मोर्चा को मिला समर्थन , बजार पूरी तरह रहे बंद , दो घंटे ट्रैफिक किया जाम

गढ़शंकर। कौमी इंसाफ मोर्चा के बंदी सिंघों की रिहाई की मांग को लेकर  पंजाब बंद के आहवान पर गढ़शंकर शहर के सभी मुख्य बाजार सहित सभी बाजार दो वजे तक बंद रहे। अधिकांश प्राइवेट...
article-image
पंजाब

कांग्रसियों की धड़कने लगी बढ़ने : सीएम मान से मिल कैप्टेन देगें भ्र्ष्ट मंत्रियों, विधायकों व अन्य की सूची

चंड़ीगढ़ : पूर्व सीएम कैप्टन अमरेन्द्र सिंह जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलेंगे। जिससे वह पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की लिस्ट सौंपेंगे। खासतौर जो पिछली सरकार में अवैध रेत खनन में शामिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां पहुंचे 524 श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हवाई सेवा 29 सितंबर से अब तक लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को मिली निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

अभिनेता रब्बी कंदोला अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल….बोले- युवाओं और पंजाब के मुद्दों पर करेंगे काम

चंडीगढ़ : पंजाबी फिल्म अभिनेता रब्बी कंदोला गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!