स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों  के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित, उपायुक्त कार्यालय परिसर में रखा गया 2 मिनट का मौन : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत  महत्वपूर्ण —अमित  मैहरा 

by
एएम नाथ। चंबा, 30 जनवरी   :  शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में  अपने प्राण न्योछावर करने वाले  अमर शहीदों  के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने को लेकर आज  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का  मौन रख कर शहीदों के अमूल्य बलिदान को नमन  किया।
मीडिया कर्मियों  से बातचीत करते हुए इस दौरान अमित  मैहरा ने कहा कि  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को  शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
अमित  मैहरा ने राष्ट्रपिता   को नमन करते हुए  उनके  दिखाए गए मार्ग एवं सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलने का आग्रह करते हुए   कहा कि महात्मा गांधी के  सिद्धांतों का पालन  संपूर्ण विश्व  में होता है । उन्होंने  ज़िला वासियों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे  की  भारतीय परंपरा के निर्वहन का  भी आह्वान किया।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह परम कर्तव्य है कि हम अपने  अमर शहीदों के अमूल्य बलिदान को नमन करें।
साथ में उन्होंने  कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में  अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए तभी हमारा देश आने वाली अनेक पीढ़ियों तक इसी तरह से सक्षम और सुरक्षित रहेगा।
इस अवसर पर एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद्र, अधीक्षक प्रथम श्रेणी   जीवन कुमार सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी  उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आवास योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन : राहुल चौहान

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत घर बनाने के लिए मिलेंगे ढाई लाख रुपये रोहित जसवाल।  हमीरपुर 07 फरवरी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राहुल चौहान ने प्रधानमंत्री आवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती से व्यय 8 हजार और आमदन 50 हजार : प्राकृतिक खेती से समाज के लिए प्रेरणा बनें सेवानिवृत्त अधिकारी

एएम नाथ। पालमपुर : अमर सिंह पठानिया, हिमाचल सरकार की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना से प्रभावित होकर प्राकृतिक खेती को अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा बन गये। उपमण्डल पालमपुर के बारी ( गुजरेहड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : लड़कियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूकर देश का नाम कर रही रोशन – राजेश धर्माणी

2.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का किया लोकापर्ण रोहित भदसाली।  बिलासपुर 19 सितंबर- नगर निगम योजना, आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने खिलाड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख में खरीदा 0001 स्कूटी नंबर….विभाग के खाते में जमा की राशि

प्रतापनगर निवासी कारोबारी ने वीआईपी स्कूटी नंबर के शौक को पूरा करने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए हैं। स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर की चाहत में इस कारोबारी ने 14 लाख रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!