स्वराज माजरा स्थित पार्किंग के समीप शेड को ई-कचरा संग्रहण के लिए किया अधिकृत

by

बी बी एन, 12 मार्च (तारा) : नगर निगम बद्दी क्षेत्र में ई-कचरे के वैज्ञानिक एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वराजमाजरा के समीप लोक निर्माण विभाग के उपमंडल कार्यालय बद्दी की पार्किंग के नजदीक स्थित शेड को ई-कचरा संग्रहण के लिए अधिकृत स्थान के रूप में चिन्हित किया गया है। यह जानकारी नगर निगम बद्दी की आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने दी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निस्तारण के लिए यह पहल की गई है, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके और ई-कचरे के कारण होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से उत्पन्न कचरा यदि खुले में फेंका जाता है तो यह पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए इस प्रकार के कचरे का सुरक्षित एवं निर्धारित स्थान पर ही निपटान आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम बद्दी क्षेत्र के निवासी, व्यापारी, संस्थान एवं औद्योगिक इकाइयाँ अपने यहां से निकलने वाले ई-कचरे को निर्धारित कार्य दिवसों में नगर निगम बद्दी कार्यालय को सूचित कर इस अधिकृत स्थल पर रख सकते हैं। इसके माध्यम से ई-कचरे को व्यवस्थित रूप से एकत्रित कर आगे वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण किया जाएगा।
आयुक्त ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अपने घरों या संस्थानों में अनुपयोगी पड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे के साथ न फेंकें, बल्कि उन्हें निर्धारित स्थल पर जमा करवाकर नगर निगम के इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विवेक शर्मा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 अगस्त. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति और परिवार तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद इससे वंचित न रहे। इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : युवाओं को स्वरोज़गार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक स्कूलों में रंग-बिरंगी कपड़े और जींस, टी शर्ट पहन कर नहीं आ सकेंगे , ड्रेस कोड को लेकर निर्देश जारी

एएम नाथ।  शिमला। राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब जीन्स, टी शर्ट, रंग बिरंगी पोशाक पहन कर आने पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के...
Translate »
error: Content is protected !!