स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला साफ्टवेयर इंजीनियर फरीदाबाद से ग्रिफ्तार

by

चंडीगढ़, 18 जुलाई :  पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकियां देने के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया है।

आरोपित की पहचान फरीदाबाद निवासी शुभम दुबे के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी जानकारी दी।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को बताया कि बीती 14, 15 व 16 जुलाई को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को मेल भेजकर दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मेल में दरबार साहिब के अलावा दिल्ली के स्कूलों और तमिलानडु की कई संस्थाओं की जिक्र था।

भुल्लर ने बताया कि जांच में तमिलनाडु के कई अधिकारी भी पंजाब पुलिस के संपर्क में हैं। इस तरह के कई ई-मेल बीते समय में तमिलनाडु में भी सर्कुलेट हुई हैं। ई-मेल में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके), दक्षिण राज्यों के लोगों के नाम ही प्रयोग किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शुभम दुबे सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो दो कंपनियों में जॉब के बाद अब बेरोजगार है। इस मामले में पुलिस को कुछ तकनीकी सबूत भी मिले हैं। पूछताछ में अगर उसकी संलिप्पता पाई गयी, तो उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

भुल्लर ने बताया कि ई-मेल भेजने के लिए आरोपित डार्कनेट का प्रयोग कर रहे हैं, जिसक ेकारण आईपी एड्रेस अन्य-अन्य देशों के आ रहे हैं। हिरासत में लिए गए आरोपित शुभम से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह कोई अकेला साइबर हमला था या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या कट्टरपंथी साजिश है।

उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई से अब तक एसजीपीसी को पांच धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। इनमें स्वर्ण मंदिर को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई थी। मेल के बाद अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा : डीसी गंधर्वा राठौड़

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने डाटा अपलोडिंग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के दिए निर्देश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई चर्चा हमीरपुर 27 मार्च। उपायुक्त गंधर्वा...
article-image
पंजाब

Arpit Shukla, IPS, DGP (Law &

Jalandhar/Daljeet Ajnoha /Feb.3 : In an exclusive interview, renowned journalist Sanjiv Kumar engaged in a thought-provoking discussion with Shri Arpit Shukla, IPS, DGP (Law & Order), Punjab, on the prevailing law and order situation in...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजद को झटका देते हुए करा दिया जदयू-भाजपा का मेल करवाने वाले संजय झा के बारे में जानिए….

नई दिल्ली  :   बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सीएम पद की शपथ ले ली है। बता दें कि नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देते हुए महागठबंधन से किनारा...
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मनीमाजरा ट्राइसिटी के आसपास बस स्टैंड पर भीषण गर्मी में यात्री बेहाल, पंखों व मूलभूत सुविधाओं की मांग तेज

“विज्ञापनों से लाखों की कमाई, फिर यात्रियों के लिए पंखों की व्यवस्था क्यों नहीं?” पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून।  चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल के सामने एवं फन रिपब्लिक थिएटर के समीप...
Translate »
error: Content is protected !!