स्वाति मालीवाल के बाद अब बिभव कुमार ने दर्ज कराई शिकायत : लिखा मालीवाल का मकसद था केजरीवाल को फंसाना

by

नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। स्वाती मालीवाल द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद बिभव कुमार ने भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के मुताबिक स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री आवास में जबरदस्ती दाखिल हुई थीं। उस वक्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास में मौजूद नहीं थे।   जब उनको घर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोका तो उन्होंने उन सभी को धमकी दी। उनसे ऊंची आवाज में बहस की। मालीवाल के सभी आरोप निराधार हैं। शिकायत में यह भी लिखा कि स्वाति मालीवाल सीएम के ड्राइंग रूम में जबरदस्ती घुसी थीं। बिभव कुमार ने इसका विरोध किया और सामने खड़े हो गए। इस पर स्वाति ने बिभव कुमार को धक्का देने की कोशिश की। उनका इरादा मुख्यमंत्री केजरीवाल को फंसाने का था।  स्वाति मालीवाल जबरदस्ती मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलना चाहती थीं। अपने आरोपों के बाद मालीवाल थाने गई, लेकिन उन्हें जब एमएलसी कराने के लिए अस्पताल लेकर जाने को कहा गया तो उन्होंने जाने से मना कर दिया। वह अस्पताल नहीं गई।

स्वाति की एफआईआर में क्या :  स्वाति मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल को कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे। स्वाति जब मदद के लिए चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुके। स्वाति ने बताया कि वह लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थीं लेकिन बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने बिभव कुमार को आरोपी बनाया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

बीबीएमबी स्कूल से संबंधित माननीय हाईकोर्ट द्वारा स्टे, कोर्ट के आदेशों की अक्षरशः पालना की जाएगी – चीफ इंजीनियर राकेश गुप्ता

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 27 दिसंबर : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा संचालित स्थानीय स्कूल से संबंधित बोर्ड की ओर से आमंत्रित की गई अभिरुचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest) के मामले में माननीय पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण : किसान गोष्टी का आयोजन, 100 पशुपालकों ने लिए भाग

एएम नाथ । शिमला :  उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 120 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 2.22 करोड़ के बांटे स्वीकृति पत्र

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद संतोषगढ़ में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 120 लाभार्थियों को लगभग 2.22 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसके...
Translate »
error: Content is protected !!