स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत, नशों से दूर रहकर सभ्य राष्ट्र निर्माण की देता है शिक्षा : पूर्व सांसद खन्ना

by

राष्ट्रीय युवा दिवस की खन्ना ने देशवासियों को दी बधाई, युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर चलने की अपील की
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा
भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्षय में पूरे देश में मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस की देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है जिससे शिक्षा लेकर युवाओं को नशों से दूर रहते हुए एक सभ्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
खन्ना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। स्वामी विवेकानंद का जीवनकाल केवल 39 वर्ष का था। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के अनुसार हर युवा राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। ऐसे में युवाओं को अपने जोश और सामर्थय का उचित प्रयोग करना चाहिए। खन्ना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए, जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। युवाओं को सामजिक बुराइयों से दूर रहकर और शिक्षित होकर सभ्य और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से आए श्रद्धालुओं का देहरा में ट्रक पलटा : ज्वालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे पंजाब के 17 श्रद्धालु घायल

एएम नाथ । देहरा : कांगड़ा के पास देहरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार 17 श्रद्धालु...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा और नशे पर नकेल के लिए एक्शन में प्रशासन डीसी जतिन लाल बोले… जिले में होगी समन्वित और निर्णायक कार्रवाई

रोहित जसवाल। ऊना, 29 नवंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे में संलिप्तता से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नकेल कसने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा मेहलोग में 81 चुनाव अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण, सीखी चुनाव की बारीकियां

पट्टा मेहलोग, 6 अप्रैल (तारा) ; आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए पट्टा मेहलोग प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध – जगत सिंह नेगी

एच.पी.एम.सी. संयंत्र परवाणू व सेब मण्डी सोलन का किया निरीक्षण एएम नाथ।  सोलन  : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों को उनके उत्पादों के सही...
Translate »
error: Content is protected !!