स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में श्रद्धा भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा का महापर्व : विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम में की शिरकत

by

चंबा, 03 जुलाई : स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के ककीरा में स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर आठ दिवसीय भागवत पुराण कथा के समापन तथा पूर्णाहुति में भाग लिया।
पठानिया ने आश्रम में माथा टेका व आश्रम के
स्वामी हरि गिरी महाराज की समाधि में शीश नवाया और लोगों की सुख समृद्धि की कामना की । गुरु पूर्णिमा महापर्व के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिंमा की बधाई दी। इस अवसर पर स्वामी हरि गिरी स्वामी आश्रम मे विशेष पूजा अर्चना की गई व लोगों के लिए लंगर व प्रसाद वितरित किया गया।
इसके पश्चात कुलदीप सिंह पठानिया ने भागवत पुराण कथा में भी भाग लिया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए उनके आयोजकों और कथावाचक व उनके सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदियों से इस तरह के धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं जिससे लोगों में भगवान के प्रति आस्था व आपसी भाईचारा और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
पठानिया ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कहा कि गुरु व मां हमेशा पूर्णं होते हैं। इसीलिए हम गुरु पूर्णिमा मनाते हैं। मां हमें जन्म देती हैं इसलिए मां प्रथम गुरु है, गुरु हमें जीवन जीना सिखाता है इसलिए वह परमगुरु है। गुरु ही वह व्यक्ति होता है जो हमारी जिंदगी के अंधेरे को हटाता है और हमें सही रास्ते पर चलने की सीख देता है।
उन्होंने कहा कि एक सभ्य और शिक्षित समाज के निर्माण में यदि सर्वाधिक योगदान किसी का होता है तो वे हमारे शिक्षक ही हैं हमें उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करनी चाहिए, सदैव उनका सम्मान एवं सत्कार करना चाहिए। गुरु पूर्णिमा का पर्व एक इसी तरह का अवसर हैं जब हम गुरु दक्षिणा देकर अपने प्रिय गुरु के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर सकें।
गौरतलब है कि 8 दिवसीय भागवत पुराण कथा का आयोजन मुख्य यजमान कुलभूषण गुरुंग और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। कथा में आचार्य अरुण देव ने कथावाचक की भूमिका निभाई जबकि भागवत पुराण कथा में कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप का भी विशेष योगदान रहा।
विधानसभा अध्यक्ष ने ककीरा में सुनी लोगों की समस्याएं
विधानसभा अध्यक्ष ने ककीरा में लोगों की समस्याओं को सुना। ज्यादातर समस्याएं पानी, बिजली, सड़कों को लेकर थीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप का हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर मामला दर्ज : सरकारी नौकरी का झांसा देकर बनाए संबंध, हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल का नाम भी शामिल

चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और फेमस सिंगर रॉकी मित्तल के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली थाना में उनके और सिंगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिड़कमार में आयूषमान आरोग्य शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे केवल पठानिया – दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता

एएम नाथ। धर्मशाला, 21 अक्तूबर। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग गांव देहात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक–RCS पर गंभीर आरोप, कर्मचारी को फंसाने की साजिश का दावा

निशा रानी प्रकरण में दस्तावेज छिपाने और मिलीभगत के आरोप नाबार्ड से निष्पक्ष जांच की मांग, सहकारी तंत्र पर उठे सवाल एएम नाथ। सोलन : जोगिन्द्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (JCCB) सोलन और रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईवीएम को लेकर कांग्रेस के सवालों पर निर्वाचन आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए : कपिल सिब्बल

नई दिल्ली :  राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को हाल में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन (ईवीएम) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर...
Translate »
error: Content is protected !!