स्वारघाट से थापना सड़क मार्ग यातायात के लिए 31 दिसम्बर तक बंद : थेह से भुहाड रोड़ सभी प्रकार के वाहनों के लिए 27 दिसम्बर तक बंद

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 4 दिसम्बर: जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि स्वारघाट उपमण्डल के स्वारघाट से थापना सड़क मार्ग के आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के यातायात के लिए आगामी 31 दिसम्बर, 2025 तक बंद रहेगा। उन्होंने स्वारघाट की ओर से आने वाले वाहनों को स्वारघाट-केथला-जगातखाना रोड़ से डायवर्ट करने के आदेश जारी किए है।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने झण्डुता उपमण्डल के थेह से भुहाड़ रोड के मुरम्मत कार्य के चलते आगामी 27 दिसम्बर, 2025 तक बंद करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने थेह से भुहाड रोड़ को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद किया है तथा इस रुट के वाहनों को भडोलीकलां-जेजवीं-सलवाड़-मरोतन सड़क तथा मरोतन से धनी सड़क मार्ग का उपयोग करने के निर्देश जारी किए है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 43 लाख से नवनिर्मित पंचायत भवन जन्द्रोग का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 सड़क परियोजनाएं अनुमोदन के लिए प्रेषित राज्य सरकार अपने संसाधनों से आपदा प्रभावित लोगों की कर रही सहायता प्रदेश सरकार को अब तक नहीं मिली प्रधानमंत्री द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड बिलिंग राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्कूल पर क्यों लटका है ताला: जयराम ठाकुर

अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से संचालित हो राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्कूल करोड़ों खर्च के बाद भी सरकार नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल का नहीं ले रही लाभ पैराग्लाइडिंग स्कूल के बेहतर संचालन से बदलेगी इलाके की सूरत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने पारिवारिक सदस्यों सहित लगवाई कोरोना वेक्सीनेशन की पहली डोज़

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना में कोरोना वेक्सीनेशन की पहली डोज़ लगवाई। इस मौके पर मंत्री वीरेन्द्र कंवर की माता पुष्पा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब के ठेके हुए नीलाम : 18 शराब की इकाईया 181 करोड़ 70 लाख रुपए में नीलाम – जिला शिमला में वर्ष 2024-25 के लिए

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला, 08 मार्च – राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला शिमला द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक आबकारी नीलामी सामुदायिक भवन शिमला, जिला शिमला में आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!