स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्रिटेन से भारत आने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 7 जनवरी 2021 तक अस्थायी पाबंदी को जारी रखने की सिफारिश की |

by

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सिफारिश की है कि ब्रिटेन से भारत में आने वाली उड़ानों के अस्थायी निलंबन को 7 जनवरी (गुरुवार), 2021 तक और बढ़ाया जाए।
यह सिफारिश स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) के नेतृत्व में संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) और महानिदेशक, आईसीएमआर और सदस्य (स्वास्थ्य) नीति आयोग के संयुक्त नेतृत्व वाले नेशनल टास्क फोर्स से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय को यह भी सुझाव दिया गया है कि 7 जनवरी 2021 के बाद ब्रिटेन से भारत आने वाली उड़ानों को सीमित संख्या में नियमित बहाली पर विचार किया जाए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ परामर्श कर ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए मिल कर काम किया जा सकता है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों को लिखा है कि वे ऐसे सभी कार्यक्रमों पर कड़ी निगरानी रखी जाए जहाँ से संभावित “सुपर स्प्रेडर” यानि तेजी से संक्रमण का खतरा हो सकता है। साथ ही नए साल के जश्न और इसके साथ-साथ सर्दियों के मौसम में होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों के मद्देनजर भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए कहा गया है।
गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों के लिए हाल ही में जारी की गई सलाह और मार्गदर्शन को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दोहराया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि राज्य/संघ शासित प्रदेश स्थिति के आकलन के आधार पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए स्थानीय प्रतिबंध जैसे रात का कर्फ्यू लगा सकते हैं। गृह मंत्रालय ने यह भी सुनिश्चित किया है कि व्यक्तियों और वस्तुओं के अंतर्राज्यीय और अंतर-राज्य आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस और ध्यान आकर्षित करते हुए, स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से आग्रह किया है कि वे स्थानीय स्थिति का तुरंत आकलन करें और 30 और 31 दिसंबर, 2020 के साथ-साथ 1 जनवरी, 2021 के लिए उचित प्रतिबंध लगाने पर विचार करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बजट 2025 में क्या क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा जानिए

नई दिल्ली : संसद में बजट पेश हो चुका है। बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स का ऐलान कर चुकी हैं। संसद में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश होगा।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पिलाया चाय-पानी : 10 साल के बच्चे की पढ़ाई का सारा खर्च अब उठाएगी फौज

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने घोषणा की कि वह पंजाब के एक गांव में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों को खाद्य पदार्थ और पानी उपलब्ध करवाने वाले 10 वर्षीय बच्चे श्रवण सिंह की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

35 बोरियों में भरा था ‘काला धन !…15 किलो सोना और 35 बोरियां, बस ड्राइवर के घर मिली इतनी दौलत : नोट गिनते-गिनते हांफ गईं 5 मशीनें !

बीरभूम :  फिल्मों में तो आपने अक्सर विलेन के गुप्त तहखाने से नोटों से भरे बैग निकलते देखे होंगे, लेकिन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों डर रहा है पाकिस्तान-चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से ?… यहीं पर दी गई थी भगत सिंह को फांसी – कोर्ट में पहुंचा मामला, जाने किसने दायर की थी याचिका

पाकिस्तान में एक चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और प्रतिमा स्थापित करने की याचिका को वहां की अदालत ने खारिज कर दिया है। असल में लाहौर में स्थित शादमान चौक...
Translate »
error: Content is protected !!