स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के वार्ड नंबर 6 में लगाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप, 300 लोगों को लगाए गए कोरोना वैक्सीनेशन के टीके

by

गढ़शंकर।
कोरोना वायरस पर फतेह पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार आज सिविल हस्पताल गढ़शंकर के सीनियर मेडिकल अफसर
डॉक्टर रमन कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहर के वार्ड नंबर 6 में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में राजेश पार्थी की निगरानी में कोरोना वैक्सीनेशन का विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में बड़ी गिनती में लोगों ने पहुंचकर कोरोना वैक्सीनेशन के टीके लगवाए। इस अवसर पर जानकारी देते हुए राजेश पार्थी ने बताया कि इस टीकाकरण कैंप में 300 के करीब लोगों को वैक्सीनेशन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य वार्डों में भी टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीनेशन लगवानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन लगवाने के लिए अपना आधार कार्ड साथ लेकर आए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आब्जरवेशन होम, स्पैशल होम, चिल्ड्रन होम व ब्लाइंड स्कूल का सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने किया दौरा

होशियारपुर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने आज आब्जरवेशन, चिल्ड्रन होम व स्पेशल होम राम कालोनी कैंप में का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों का हालचाल जाना। सबसे पहले उन्होंने आब्जरवेशन...
Translate »
error: Content is protected !!