*स्वास्थ्य सेवाओं में जिला ऊना अव्वल : अभूतपूर्व उपलब्धि : वर्ष 2024-25 में कायाकल्प अवॉर्ड से नवाजे गए जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थान, प्रदेश में सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाला जिला बना ऊना*

by
ऊना, 9 अक्तूबर। ऊना जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2024-25 में जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प पुरस्कार से नवाजा गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिले को 53.85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है।
May be an image of 4 people, hospital, dais and text
गुरुवार को जोनल अस्पताल के सभागार में जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति और जिला पुरस्कार समिति की बैठक में उपायुक्त जतिन लाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऊना जिला बीते वर्षों में लगातार उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश में सर्वाधिक कायाकल्प अवार्ड प्राप्त करने वाला जिला बना है।
उन्होंने कहा कि जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतरीन बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा सामाजिक सुरक्षा के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। जब हम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाज वही होता है जहां शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, और जिला ऊना इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।
May be an image of 8 people, people studying, table, newsroom and text
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जिला ऊना के 73 स्वास्थ्य संस्थान राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के आधार पर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चयन टीम द्वारा कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किए गए। यह चयन एक्सटर्नल असेसमेंट प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले ने साल दर साल स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों पर गुणवत्ता विकास किया है और हर साल अलग अलग श्रेणियों में अवॉर्ड की संख्या प्राप्ति में भी बढ़ोतरी की है।
बैठक में स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू ने अधिकारियों का परिचय कराया, जबकि जिला सलाहकार अधिकारी डॉ. रमन कुमार संदल ने स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रगति और विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी, सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और मिशन से जुड़े अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.संजय मनकोटिया, क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र छैब के प्रधानाचार्य डाॅ. राजीव गुर्ग, सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुखदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अंकित चैधरी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि को राष्ट्रीय दर्जा देने के होंगे प्रयास- मेलों से मिलता है सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ :  बैजनाथ के विधायक, किशोरी लाल ने कहा कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि उत्सव को राष्ट्रीय उत्सव की ख्याति दिलवाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि मेला, भगवान शिव की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ ज्वालाजी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा | प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में आगामी आश्विन नवरात्र मेले के सफल आयोजन को लेकर आज मंदिर न्यास के स्वागत कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यय पर्यवेक्षक ने दूसरी बार किया चुनाव व्यय का निरीक्षण बोले… रोजाना दर्ज करें खर्चे, शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर से मिलान

राकेश शर्मा । देहरा : व्यय पर्यवेक्षक अल्पेश कुमार त्रिकमलाल परमार (आईआरएस) ने आज वीरवार को एसडीएम ऑफिस देहरा में विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व्यय की दूसरी बार जांच की। बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किडनी फेल्योर के हर साल 2.2 लाख नए मरीज, ट्रांसप्लांट केवल 6000 में – देश में ऑर्गन डोनेशन का अभाव : डॉ. एचके इमरान हुसैन

रोहित भदसाली। होशियारपुर/ ऊना , 28 अगस्त: “ देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर विकसित होता है और केवल 6000 लोग ही अंगदान के अभाव में ट्रांसप्लांट करा...
Translate »
error: Content is protected !!