स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर : तीन लोगों की मौत

by

फरीदकोट :   नानकसर बस्ती के पास फिरोजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गांव बीड़ चहिल निवासी जतिंदर सिंह (32), उसकी बेटी गुरलीन (2) व बेटी मन्नू (1) के रूप में हुई जबकि घायल पत्नी हरप्रीत कौर व 4 वर्षीय बेटे को इलाज के लिएगुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

गांव बीड चहिल निवासी जतिंदर सिंह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ बाइक पर मल्लावाला से दवाई लेकर फरीदकोट लौट रहा था। जैसे ही वह फरीदकोट में फिरोजपुर की नानकसर बस्ती के पास पहुंचा तो सामने से आई एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी अधिक थी और वह गलत दिशा में जाकर बाइक से टकराई। लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना के बाद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि हादसे में दो बच्चों और उनके पिता की मौत हुई है, जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार से कुछ डंडे और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। इस संबंध में भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग : जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली

संगरूर : भवानीगढ़ के पास नदामपुर गांव में पुलिस द्वारा असलाह की बरामदगी के लिए लाए गए एक नामी गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अब पंजाब समेत देश के किसी भी राज्य की कोर्ट में फिजिकल रूप से पेश नहीं किया जा सकेगा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार की तरफ से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अब पंजाब समेत देश के किसी भी राज्य की कोर्ट में...
article-image
पंजाब

एसएसपी ऑफिस से 200 मीटर दूर कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या,

लुधियाना : जगराओं एसएसपी कार्यालय से महज 200 गज की दूरी पर शुक्रवार को रंजिश में गोली चलाकर एक नौजवान की हत्या कर दी गई। मृतक कबड्डी खिलाडी था और मां बाप का इकलौता...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से आई दस किलो हेरोइन समेत एक तस्कर दबोचा

चंडीगढ़, 19 फरवरी । काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने एक नशा तस्कर को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!