स्वीप कार्यक्रम के तहत करवाई जाएंगी राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता

by

ऊना फरवरी: भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 2022 के अवसर पर प्रत्येक वोट के महत्व को दोहराने के लिए राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता माई वोट इज़ माई फ्यूचर: पाॅवर टू वोट का शुभारंभ किया है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वीप कार्यक्रम के तहत आगामी 15 मार्च तक होगी। प्रतियोगिता को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वीडियो निर्माण, गीत, स्लोगन, पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिताएं शामिल है, जिनके लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रत्येक प्रतियोगिता व पुरस्कार के संबंध में पूर्ण विवरण https://ecisveep.nic.in/contest/ पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी विभाग की साइट पर आवश्यक नियमों और आवेदन प्रक्रिया बारे जानकारी हासिल करके श्रेणी व भविष्य का स्पष्ट उल्लेख कर के अपनी प्रविष्टि का आवेदन ई-मेल द्वारा 15 मार्च तक कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत संग कनाडा ने बिगाड़े रिश्ते, आतंकियों को पनाह : ट्रूडो का कनाडा कैसे बनता जा रहा दूसरा पाकिस्तान

भारत और कनाडा के संबंधों में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन हाल के घटनाक्रम ने इस रिश्ते में एक नया मोड़ ला दिया है। एक तरफ जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 को बल्ह के घौड़ में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

मंडी 19 जनवरी । मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरध्वार के गांव घोैड़ के खेल मैदान में 20 जनवरी शनिवार को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता के उस चमत्कारी मंदिर के दर्शन, जहां नमक की बोरी में आई थी बाला सुंदरी

एएम नाथ। सिरमौर :  सिरमौर जिले के त्रिलोकपुर गांव में स्थित बाला सुंदरी मंदिर मेंका एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। यहां प्रसिद्ध fला सुंदरी चैत्र नवरात्रि मेला शुरू हो गया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वाइन और बीयर : कर्मचारी पी सकते ऑफिस टाइम के दौरान : हरियाणा के गुरुग्राम या किसी अन्य इलाके के कॉर्पोरेट कार्यालयों में बीयर और वाइन परोसने की अनुमति

गुरुग्राम : विदेशों में कर्मचारी ऑफिस टाइम के दौरान शराब का सेवन कर सकते हैं। ऐसी कई विदेशी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को ऑफिस टाईम के दौरान शराब के सेवन की छूट देती...
Translate »
error: Content is protected !!