सड़कों के वरम गायब : चंद फूटो में सिमट कर रह गई सड़कों से वाहन चालक व पेदल चलने वाले परेशान

by

माहिलपुर – माहिलपुर ब्लाक के चब्बेवाल विधानसभा में पड़ते कई गावों की बन रही सड़कों के वरम गायब हो रहे हैं जिसके चलते वाहन चालकों के साथ साथ पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रहा है। सड़कों के वरम न बनने के कारण सड़कें चंद फूटो में सिमट कर रह गई है और चौपहिया वाहन सामने आने से दूसरे वाहन चालक को सड़क किनारे वरम न होने के कारण आ रहे वाहन चालक को पास करने में पसीने छूट जाते हैं तो वही पैदल चलने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। सड़कों के वरम न लगाने के कारण यहां सड़कें जल्द टूटने लगती है। जागरण टीम ने माहिलपुर ब्लाक के गांवों में नई बनी सड़कों का मुआयना किया तो देखा कि सड़कों के किनारे कही भी मिट्टी डालकर वरम नही बनाई गई। खानपुर गांव से बनी सड़क जो होशियारपुर-चंडीगढ मुख्य सड़क से मिलती है, गोहगड़ो गांव में बनी नई सड़क, सूना से बाहोवाल सड़क, हरजियाना सड़क, भुलेवाल से मैली गांव को जाती सड़क, बजरावर में बनी नई सड़क, मोना गांव से फुगलाना सड़क, खनोड़ा लिंक सड़क व नंगल ख़िलाड़िया से जैतपुर जैसी कई गांवों को जाते लिंक सड़कों के वरम पीडब्ल्यूडी विभाग से इन सड़कों को बनाने वाले ठेकेदारों द्वारा नही बनाये गए जबकि उक्त सड़कों के उद्घाटन को लेकर आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज हरमिंदर सिंह संधू व कांग्रेस पार्टी के विधायक डॉ राजकुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ कर चुके हैं। यहां दोनो पार्टियो द्वारा इन सड़कों बनाने का श्रेय लेने के लिए मची भगदड़ को लेकर इलाके के लोगों के लिए मनोरंजन का कारण बनी हुई है वही लोग कह रहे हैं कि उद्धघाटन से पहले सड़को को सही तरीके से बनाया जाए ताकि यह जल्द न टूटे। नंगल ख़िलाड़िया के हरजिंदर सिंह हीर, झुंगिया के पूर्व सरपंच परमजीत सिंह, ढकको के हरविंदर सिंह, गोहगड़ो की पंच पूजा, परसोवाल के धीरज ऐरी, सारँगवाल से सोहन सिंह व घुकरवाल से पंडित कपिल मेहता ने कहा कि सरकार व पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़कें बनाते समय वरम को फल के आधार पर बनाना चाहिए इससे यहां सड़क को मजबूती मिलती है वही वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को दूसरे वाहनों को पास देने में सहूलियत होगी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी कह रहे हैं की सड़क किनारे वरम पर मिट्टी डलवाने के लिए पंचायतों को पत्र लिखा गया है लेकिन जिन गांवों में सड़कें बनी है उनके सरपंचों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जारी ऐसा कोई पत्र प्राप्त नही हुआ।एक्सीयन कमल नैन पीडब्ल्यूडी होशियारपुर : पहले सड़क बनाने वाले ठेकेदार को सड़क किनारे वरम बनाने होते थे लेकिन अब संबंधित गांवों की पंचायत को पत्र भेजकर वरम पर मिट्टी डलवाने के लिए कहा गया है।
बीडीपीओ धरमपाल माहिलपुर : पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जारी किया गया कोई पत्र नही प्राप्त हुआ।
फ़ोटो :
माहिलपुर ब्लाक के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव गोहगड़ो में नई बनी सड़क जो डेढ़ फिट ऊंची है इसके वरम न बनने के कारण वाहनों के टायरों से टूट सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल में बनेगी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, डॉ. रवजोत सिंह ने किया शिलान्यास – अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस लैब होगी जनता के लिए बड़ी सुविधा: स्थानीय निकाय मंत्री

करीब 80 प्रकार के टेस्ट होंगे मुफ्त, अप्रैल के अंत तक बनकर तैयार होगी लैब, मेडिकल कॉलेज का काम जल्द होगा शुरू: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 25 नवंबर: पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय...
article-image
पंजाब

अर्थव्यवस्था हो चाहे कानून व्यवस्था हो, चाहे वह स्वास्थ्य क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र , रोजगार हो या निवेश का मामला हो सभी में  आप सरकार सरकार विफल : : पूर्व सांसद विजय इंद्र सिंगला

गढ़शंकर । गांव पिपलीवाल में बिंदू भूंबलां और पिंकां भूंबलां के घर पर आयोजित एक समागम में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पूर्व सांसद विजय इंद्र सिंगला विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वसुंधरा खुद का नाम पढ़ कर पर्ची खा जातीं, होशियार नेता होता होता तो ऐसा कर देता : भजनलाल के मुख्यमंत्री बनने पर बोले बेनीवाल

 राजस्थान में 13 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव हैं. उनमें सबसे हॉट सीट खींवसर बन चुकी है, जहां से नागौर सांसद और खींवसर से पूर्व विधायक हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल मैदान...
Translate »
error: Content is protected !!