हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भागी सोसाइटी : सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा

by
एएम नाथ। शिमला : ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है। सोसायटी के पास लोगों का करीब 500 करोड़ रुपये जमा है।
अब शिकायतें मिलने के बाद सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ने इस सोसायटी के विघटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा। मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी (एमएससीएस) एक्ट 2022 के मुताबिक सोसायटी को प्रदेश में लोगों से निवेश करवाने से पहले सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी से मंजूरी लेनी थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। सोसायटी के पास दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों में ही काम करने की अनुमति थी।
सोसायटी ने स्टेट कोऑपरेटिव रजिस्ट्रार सोसायटी के पास वर्ष 2016 को अनापत्ति प्रमाण के लिए आवेदन किया था। सेंट्रल कोऑपरेटिव सोसायटी से मिली अनुमति के आधार पर स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी ने उन्हें 30 मार्च 2016 को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया। सोसायटी को इसके बाद नियमों के तहत अपने बायॅलाज में बदलाव करके हिमाचल प्रदेश में काम करने की अनुमति सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी से लेनी थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। प्रदेश में सोसायटी ने 37 सुविधा केंद्र खोल रखे हैं। ज्वाइंट रजिस्ट्रार स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी गौरव चौहान ने बताया कि ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी एमएससीएस एक्ट 2022 के नियमों का उल्लंघन करके कई सालों से प्रदेश में काम कर रही थी। प्रदेश में एनओसी लेने के बाद सोसायटी को सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज से मंजूरी लेनी थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
              सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी के मुताविक 2022-23 में ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी ने कार्यालय को भेजी रिपोर्ट में अपने कार्यालय का पता ऑफिस नंबर 305, थर्ड फ्लोर, सेवन वंडर बिजनेस सेंटर, जी-20 प्रीत विहार, विकास मार्ग न्यू दिल्ली बताया था लेकिन रिकॉर्ड के मुताबिक कंपनी का पता ऑफिस नंबर 8 थर्ड फ्लोर, डी-5, लक्ष्मी नगर दिल्ली है।
कई नोटिस किए जारी, नहीं मिला जवाब
ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी की वर्ष 2024 की शुरुआत से ही गतिविधियां संदिग्ध होती जा रही थीं। इसकी वजह यह थी कि सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी की ओर से सोसायटी को कई नोटिस जारी हुए लेकिन उनकी ओर से जवाब नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ने हरियाणा से प्रवीण कुमार की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की। इसको लेकर सोसायटी को 15-04-2024 शिकायत के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किया लेकिन सोसायटी की तरफ से जवाब नहीं मिला।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में कोविड नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों के बारे में प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों से बैठक कर जानकारी की हासिल  

जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि की प्रकट टैस्टिंग व वैक्सीनेशन में और तेजी लाने के दिए निर्देश डिप्टी कमिश्नर ने जिले में कोविड संबंधी किए जा रहे कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्र से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के कार्यायल कक्ष में आयोजित की गई सर्वदलीय बैठक

तपोवन (एएम नाथ ) : आज अपराह्न 3:30 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने अपने कार्यालय कक्ष में सत्र से पूर्व आयोजित सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष,...
पंजाब

जवाहर मार्केट का चौतरफा विकास हमारी प्राथमिक्ता:बाली दम्पति

नंगल : जवाहर मार्केट वार्ड 11 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीती मीनाक्षी बाली पत्नी बलविंदर बाली ने अपना जीत का सर्टीफिकेट हासिल करने के बाद अपनी शानदार जीत को लेकर प्रैस से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में बाथरूम में नहाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत

एएम नाथ। शिमला  :  न्यू शिमला में बाथरूम में रॉड की तार से करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बाथरूम में देखा तो अचेत अवस्था में तुरंत उसे...
Translate »
error: Content is protected !!