हत्या का बदला हत्या से लेंगे कहा जग्गू भगवानपुरिया ने : हत्या की जिम्मेदारी ली गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने

by

तरनतारन : केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में रविवार को लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के बीच हुई गैंगवार में जग्गू भगवानपुरिया गैंग मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान की हत्या कर दी गई थी। वहीं मनप्रीत भाऊ, अरशद खान व केशव बठिंडा घायल हैं। जिसके बाद दोनों ग्रुपों में धमकी देने का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पंजाब में गैंगवार की घटनाओं में इजाफा हो सकता है। इस बीच पंजाब की जेलों में जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।
लेंगे बदले कहा भगवानपुरिया ने : गैंगवार के बाद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें कहा गया है कि मनदीप तूफान की हत्या से हमें बहुत दुख हुआ है, जिसने भी यह गलती की, उसे जल्द ही इसका भुगतान करना होगा, जिसने भी मिलकर हमारे भाई को मारने की साजिश रची है, चाहे वह अपना हो या दूसरा कोई, हम किसी से नहीं डरते, वह कोई भी हो, हम अपने भाई की हत्या का बदला हत्या से लेंगे। मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि रूपा और मन्नू हमारे भाई थे और जिन्हें हम कभी भाई कहते थे, जो कह रहे है कि जग्गू ने इनकी मुखबिरी की है, वह एक भी सबूत दे दें, ऐसी घटिया हरकत हमने ना ही कभी की है और ना ही करेंगे, ना ही वाहेगुरु हमारे से आने वाले समय में करवाएं।

हत्या की जिम्मेदारी ली गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने : जेल कांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर लिखा कि जेल में मारे गए दूसरे गैंग के सदस्यों ने जग्गू भगवानपुरिया के कहने पर दो दिन पहले हमारे भाई मनप्रीत भाऊ ढेपई से मारपीट की थी। आज हमारे भाइयों ने एक तरफ होकर उन्हें मार दिया। इस जग्गू ने हमारे भाई रूपा और मन्नू का ट्रैप लगवाकर एनकाउंटर करवाया था। जग्गू हमारे ग्रुप की अंदर की बातें लीक कर देता था, जग्गू डबल क्रॉस कर पूरे ग्रुप के बारे में पुलिस को बता रहा, जो भी जग्गू का समर्थन करेगा, उसके साथ भी ऐसा ही होगा। इन्होंने पहल की थी तो जवाब मिल गया, हम किसी भी गलत इंसान को अपने ग्रुप में नहीं रखेंगे ताकि जो गलती करेगा, उसे भुगतना पड़ेगा। उसने कहा कि भाईचारे में धोखा बिल्कुल माफी के लायक नहीं है और जग्गू के जो लोग चिट्टा बेचते है वे भी अपनी तैयारी रखे, अब सबकी बारी आएगी।
केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब मामले में सात को किया नामजद :
पुलिस ने गैंगवार मामले में मनप्रीत भाऊ, सचिन भिवानी, राजिंदर जोकर, अंकित सेरसा, कशिश, अरशद खान और मलकीत मामा को नामजद किया है। एफआईआर के मुताबिक जेल में ब्लॉक 1 और ब्लॉक 2 के कैदियों में झड़प हुई थी। इसमें ब्लॉक 2 के कैदियों ने पहले हमला किया था। आपको बता दें कि ब्लॉक 2 में मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान थे। उन्होंने लोहे की पत्तियों से पहले हमला किया था। इसके बाद विरोधी गैंग ने उनसे लोहे की पत्तियां छीनकर हमला कर दिया। हमले में मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान की मौत हो गई और मनप्रीत भाऊ, अरशद खान व केशव बठिंडा घायल जख्मी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महाराजा अग्रसेन जयंती — राज्य स्तरीय भव्य आयोजन जालंधर में सम्पन्न

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जी की पावन जयंती इस वर्ष राज्य स्तरीय स्तर पर अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। यह आयोजन आईवीवाई...
article-image
पंजाब

Strict instructions on the chaos

 Regional Transport Officer held a meeting with transporters, police officers and Punjab Roadways officials Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.19 :     Regional Transport Officer R.S. Gill held an important meeting with transporters, police officers and Punjab Roadways...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 दिन में मिल जाएगा पासपोर्ट : बिना पुलिस वेरिफिकेशन के , जानिए कौन से जरूरी दस्तावेज चाहिए और कितने देने होंगे पैसे

नई दिल्ली ।यह 3 दिन में पासपोर्ट मिलने की सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिन्हें मेडिकल इमरजेंसी, ऑफिसियल काम या किसी अन्य जरूरी कारण से तुरंत पासपोर्ट की आवश्यकता होती...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध – मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज कांगड़ के वार्षिक संत सम्मेलन में की शिरकत रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को डेरा बाबा गरीब...
Translate »
error: Content is protected !!