हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस : ईस्ट सेंट्रल रेलवे का कारनामा,अधिकारियों ने बाद में ये मानवीय भूल

by

धनबाद |झारखंड के धनबाद में रेलवे ने हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस थमा दिया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार शाम को मंदिर के बाहर ये नोटिस लगाया। यह हनुमानजी के नाम से है। उसमें लिखा है, आपका मंदिर रेलवे की जमीन पर है। वहां अवैध कब्जा किया गया है। नोटिस मिलने के 10 दिनों के अंदर मंदिर हटा लें और जमीन खाली कर दें। नहीं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला धनबाद के बेकारबांध इलाके का है। खटीक बस्ती में रेलवे ने अपनी जमीन खाली कराने के लिए नोटिस चिपकाया है। रेलवे ने ना सिर्फ हनुमान मंदिर बल्कि आसपास की अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को भी हटाने को कहा है।
हालाकि रेलवे के अधिकारियों ने बाद में कहा कि ये मानवीय भूल है। नोटिस में गलती से हनुमान जी का नाम लिख दिया गया है। इसे सुधार किया जाएगा। और आगे से ऐसी गलती ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। किसी की भावनाओं को आहत करना विभाग का मकसद नहीं था। हमें बस जमीन से अतिक्रमण हटाना था ।
बेकारबांध के खटीक मोहल्ले में रेलवे की टीम ने मोहल्ले में सभी घरों को अवैध कब्जा बताकर खाली करने का नोटिस चिपका दिया है। सभी घरों को उनके नाम से दीवार पर नोटिस चिपकाया गया है। इस इलाके में 300 से ज्यादा परिवार रहते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उखली में लोगों को दी कानूनी जानकारियां : मुफ्त कानूनी सहायता योजना, नालसा की अन्य योजनाओं, मोटर वाहन अधिनियम और कई अन्य महत्वपूर्ण अधिनियमों की

हमीरपुर 12 दिसंबर ;  जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने मंगलवार को ग्राम पंचायत उखली में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की तैनाती में कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलनी चाहिए : प्रतिभा सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात के दौरान उठाई मांग

शिमला : विभिन्न बोर्ड व निगमों में आगामी दिनों में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की तैनाती में कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलनी चाहिए। यह मांग हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

 राजस्व पटवारी को साथी सहित विजीलैंस ब्यूरो ने रंगे हाथो रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को यहां सेक्टर-32 के पटवारखाने में तैनात राजस्व पटवारी सुखविंदर सिंह सोढी और उसके साथी अमनदीप सिंह उर्फ दीप, निवासी गांव ढेरी, लुधियाना को 3,500 रुपये की...
article-image
पंजाब

मेयर द्वारा पुरहीरां में शमशान-घाट की चार दीवारी के काम की शुरूआत, 23.24 लाख के साथ निर्माण होगा मुकम्मल

उद्योग मंत्री के नेतृत्व में 4 सालों के दौरान शहर में हुए बेमिसाल विकास लोगों की सुविधाओं के मद्देनजऱ विकास कार्यों में और तेज़ी लाएगा नगर निगम होशियारपुर : पंजाब सरकार द्वारा शहर के...
Translate »
error: Content is protected !!