हमने पाक परस्त आतंकवादियों को सबक भी सिखाया और पाकिस्तान को बेनकाब भी किया: जयराम ठाकुर

by
सेना के सम्मान में बंजार भी निकली तिरंगा यात्रा, जयराम ठाकुर ने किया सेना को नमन
एएम नाथ। कुल्लू/बंजार पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में शुक्रवार को बंजार में भी भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और भारतीय सेना जिंदाबाद का जयघोष किया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से गदगद है और भारतीय सेना के साथ खड़ा है। पाकिस्तान को पहलगाम की घटना के बाद भारत ने बता दिया है कि सिंदूर उजाड़ने की किम्मत क्या होती है। हमारी सेना ने उनके सैन्य ठिकाने जिस तरह से तबाह किये उससे आतंकियों को पनाह देने वाले इस देश में खलबली मची हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कह दिया है कि अगर फिर सीमापार से एक भी गोली चली तो उसका जबाब ब्रह्मोस से दिया जाएगा। ये वो भारत नहीं है जो वर्षों जबाबी कारवाई के लिए लगाता था।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रोपोगेंडा फैलाने के में माहिर है इसलिये भारत सरकार ने भी अपने सभी दलों के सांसद दुनिया के अलग अलग राष्ट्रों में भेजे हैं ताकि उसके झूठ को बेनकाब किया जा सके और दुनिया को हम बताएंगे कि कैसे नौ आतंकी कैम्प हमने तबाह किये और 100 से अधिक खूंखार आतंकी मार गिराए। हैरानी इस बात की है कि पाकिस्तान कभी ये नहीं बताता कि उनके यहां आतंकी मारे गए जबकि वो आम नागरिकों को युद्ध में आगे करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अब पाकिस्तान को हर हमले का माकूल जबाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब अगर उन्होंने हिमाकत की तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से ही गायब हो जाएगा। इस मौके स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी और जिला अध्यक्ष अमित सूद भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर पति राजा रघुवंशी के साथ इंटिमेट होना सोनम को नहीं आया था पसंद : प्रेमी को मैसेज करके बताया था

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम के हाथों हत्या कर दी गई, जिसने चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी शादी के महज पांच दिन बाद ही अपने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 राज्यों के लोगों की शिकायत : करोड़ों की साइबर ठगी …3 आरोपी गिरफ्तार,

  एएम नाथ/ रोहित जसवाल । नालागढ़ : करोड़ों की साइबर ठगी में नालागढ़ से तीन आरोपियों को बद्दी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।  नालागढ में आरोपियों ने  21 बैंक खाते खोल रखे थे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भूपनगर दंगल में ईरान के होदी ने जीती बड़ी माली : 250 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच,

पांच लाख रुपये के इनाम बांटे बद्दी, 19 जून।  ग्राम पंचायत भटोली कलां के तहत भूपनगर में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के नामी पहलवानों ने दमखम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : गांव मोरांवाली में एआईआर और उसकी केयरटेकर महिला की तेजधार हथियारों से हत्या

गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में अज्ञात हत्यारे एनआरआई व उसके घर मे बतौर केयरटेकर काम करने वाली महिला की तेजधारों की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम 36 घंटे पहले दिया बताया जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!