हमलावरों ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग : फतेहगढ़ साहिब में किसान के घर पर हमला

by
फतेहगढ़ साहिब (खमाणो)। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के जटाना ऊंचा गांव में वीरवार सुबह करीब साढ़े सात एक ग्रामीण के घर पर बाइक पर आए तीन हमलावरों ने अंधाधुंध पांच राउंड फायर किए और फरार हो गए।
गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। हैरानी की बात ये है कि हमलावरों ने गोलियां चलाने से पहले तीन बार सरदार जी, सरदार जी पुकार और फिर गोलियां चलाने के बाद घर के बाहर एक मिठाई का डिब्बा छोड़ गए।
हमले से पहले तीन बार सरदार जी पुकारा :  गांव जटाना ऊंचा में एक सामान्य किसान परिवार के घर हुए हमले से पुलिस भी सकते में है। गांव में दो किसान भाई पवित्र सिंह और जसवीर सिंह का परिवार साथ रहता है। घटना की जानकारी देते हुए जसवीर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह वह अपने घर में ही था, जबकि उनके भाई पवित्र सिंह सुबह की सैर के लिए गए थे।
पवित्र सिंह की पत्नी और बेटी दूध निकाल रही थीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी ने सरदार जी कहकर तीन बार आवाज दी। इसके बाद गोलियां चलने की आवाज आई। उन्होंने बाहर आ कर देखा तो उनके मेन गेट पर ही गोलियां चलाई गईं थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब-हरियाणा में फसलें तबाह : चंडीगढ़ में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

चंडीगढ़ ,: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक से करवट ली है. अप्रैल के महीने में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि लगातार हो रही है. इसका असर ये हुआ है कि ट्राइसिटी...
article-image
पंजाब

केवीके बाहोवाल में डेयरी फार्म सिखलाई कोर्स का आयोजन किया

गढ़शंकर, 20 दिसंबर  : पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना के अधीन चल रहे कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर में डेयरी फार्मिंग संबंध में दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक किया...
article-image
पंजाब

महिला के साथ दो सगे भाइयों ने 3.8 करोड़ रुपये की ठगी

पटियाला : पटियाला में जमीन के सौदे में एक महिला के साथ दो सगे भाइयों की ओर से 3.8 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने...
article-image
पंजाब

डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष अैर विचारधारा पर बनी एनीमेटड फिल्म जय भीम जो 22 अक्तूबर को दुनिया भर के सिनेमा घरों में, हर घर अंबेडकर के तहत विचार गोष्ठि करवाई

गढ़शंकर : डॉ. बी. आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर की ओर से मिशन-हर घर अंबेडकर के तहत अंबेडकर भवन नंगल रोड पर विचार गोष्ठि करवाई गई जिस की प्रधानगी प्रीतम फिल्म प्रोडक्शन की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!