हमलावरों ने SUV में बैठे अश्वनी देवगन पर चलाईं गोलियां : आप से जुड़े सरपंच की हत्या

by

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में गांव तूत के सरपंच अश्वनी देवगन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का 17 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक सवार हमलावर एक एसयूवी के पास पहुंचकर गोलियां चलाते दिखाई देते हैं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरिंदर लांबा के अनुसार, मंगलवार को अश्वनी देवगन तूत बस स्टैंड गए थे। इसी दौरान बाइक पर आए तीन हमलावरों ने उनके नजदीक पहुंचकर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल देवगन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

सामने आए फुटेज में एक एसयूवी सड़क पर मुड़ती दिखाई देती है। उसके पीछे आ रही बाइक भी उसी दिशा में मुड़कर कार के पास पहुंचती है। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति हथियार निकालकर कार की ओर गोलियां चलाता है। एसयूवी रुकने के बाद हमलावर तेजी से वहां से निकल जाते हैं।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए तरनतारन और अमृतसर की फॉरेंसिक टीमों ने भी जांच की। गोलीबारी के बाद तूत बस स्टैंड के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया।

धमकी या फिरौती का सुराग नहीं

एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि शुरुआती जांच में अब तक किसी पुरानी धमकी, फिरौती या आपसी दुश्मनी से जुड़ा सुराग नहीं मिला है। उनके मुताबिक, अश्वनी देवगन ने पहले पुलिस सुरक्षा की मांग भी नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

कुछ दिन पहले पूर्व सरपंच की भी हुई थी हत्या

पंजाब में इससे कुछ दिन पहले लुधियाना जिले के मान्नेवाल गांव के पूर्व सरपंच नवजीत सिंह नीतू की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 55 वर्षीय नीतू पर शनिवार शाम गांव के पास बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई थी। बताया गया कि वह घुमार मंडी स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डन टेंपल में कड़ाहे में गिरा सेवादार, मौत : सेवादार का आलू उबालते समय फिसला था पैर

अमृतसर, 10 अगस्त | गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरे सेवादार की 8 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। 1-2 अगस्त की रात को सेवादार सेवा करते समय उबलते...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी ने 4162 मरीज बेबी सफरा की आंखों की पुतली बदलवाई

गढ़शंकर, 11 मार्च : रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा अध्यक्ष जे. बी. बहिल की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चार वर्षीय बच्ची सफरा की...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा : पंजाब चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ पर भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी वीके जंजुआ के खिलाफ अब भ्रष्टाचार का मामला चलेगा। केंद्र सरकार ने 2 लाख रुपये की रिश्वत के एक पुराने मामले में उनके खिलाफ...
article-image
पंजाब

पी.डी. बेदी स्कूल गढ़शंकर का आठवीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 29 अप्रैल : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में पी.डी. बेदी सीनियर सेकेंडरी आर्य स्कूल गढ़शंकर का आठवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने...
Translate »
error: Content is protected !!