हमीरपुर में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को 1956 करोड़ के ऋण की संभावना : एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त ने रिलीज की नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना

by
रोहित जसवाल। हमीरपुर 17 जनवरी। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि जिला हमीरपुर में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, आवास, ढांचागत विकास, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए अगले वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 1956 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन की संभावनाएं चिह्नित की गई हैं। शुक्रवार को यहां जिला हमीरपुर के लिए नाबार्ड द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 हेतु तैयार की गई संभाव्यतायुक्त ऋण योजना (पीएलपी) का विमोचन करते हुए राहुल चौहान ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा तैयार की गई पीएलपी में प्राथमिकता क्षेत्र ऋण कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए ऋण क्षमताओं को शामिल गया है। यह योजना मुख्यतः कृषि एवं इससे संबंधित गतिविधियों, एमएसएमई और सामाजिक बुनियादी ढांचे सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाकर हमीरपुर जिले के सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए हमीरपुर जिले में ऋण क्षमता का मूल्यांकन 1956 करोड़ रुपये किया गया है। इसमें कृषि क्षेत्र एवं इससे संबंधित गतिविधियों के लिए 745.03 करोड़ रुपये, एमएसएमई के लिए 987.72 करोड़ रुपये, शिक्षा, आवास, नवीकरणीय ऊर्जा, सामाजिक अवसंरचना आदि जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 223.24 करोड़ रुपये की ऋण आवंटन क्षमता शामिल है।
राहुल चौहान ने उम्मीद जताई कि यह पीएलपी जिला की ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत बनाने तथा सभी हितधारकों की आवश्यकताओं की पूर्ति में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगी। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले के ऋण और विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें और अधिक से अधिक लोगों को ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं से जोड़ें। इसके लिए सभी संबंधित विभाग फील्ड स्तर पर जागरुकता शिविर भी लगाएं।
इस अवसर पर पीएलपी की विस्तृत जानकारी देते हुए नाबार्ड के डीडीएम नरेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को ऋण देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों, राष्ट्रीय और राज्य प्राथमिकताओं के साथ-साथ पूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं के माध्यम से सृजित अतिरिक्त क्षमता को ध्यान में रखते हुए ऋण अनुमान तय किए गए हैं।
बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल, उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार, जिला कृषि अधिकारी राजेश राणा, मत्स्य पालन अधिकारी अजय शर्मा, अन्य विभागों और बैंकों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने तोड़े कर्ज लेने के सारे रिकाॅर्ड : केंद्र के पैसे वेतन व पेंशन कैसे दे रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार ने तोड़े कर्ज लेने के सारे रिकाॅर्ड, जयराम ठाकुर बोले – केंद्र के पैसे वेतन व पेंशन कैसे दे रही सुक्खू सरकार एएम नाथ । शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन संपदा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर राजेश ने समाज को दिया बड़ा संदेशः वीरेंद्र कंवर

जंगल की आग बुझाने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले राजेश कुमार के परिवार से मिले ग्रामीण विकास मंत्री ऊना : ग्रामीण विकास, पंचायी राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हि.प्र. अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट मुख्यमंत्री ने की लॉन्च

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि आयोग की इस https://hpscforsc.com  वेबसाइट के माध्यम से बड़ी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहुबली ट्रक : लंबाई 39 मीटर, 416 टायर लगे, गुजरात से 10 महीने पहले चला था, रोजाना सिर्फ 12 किमी चलता, 25 से 30 लोग चल रहे साथ

सिरसा: एक ट्रक इन दिनों लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तो लोग इसे बाहुबली नाम से बुलाने लगे हैं। इस ट्रक की लंबाई 39 मीटर है और इसमें पूरे 416...
Translate »
error: Content is protected !!