हमीरपुर संसदीय सीट का परिणाम दोपहर तक घोषित करने के लिए की गई है विशेष व्यवस्था : सभी तैयारियां पूरीं, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना: अमरजीत सिंह

by
एएम नाथ। हमीरपुर 03 जून। जिलाधीश एवं संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला में लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में मंगलवार सुबह 8 बजे 3 स्थानों पर मतगणना शुरू कर दी जाएगी। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज, 38-हमीरपुर और 40-नादौन की मतगणना के लिए तीन अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। इनके अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट्स और ईटीपीबी की गिनती के लिए भी यहीं पर अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं।
अमरजीत सिंह ने बताया कि हमीरपुर संसदीय सीट का परिणाम कम से कम समय में घोषित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पोस्टल बैलेट्स एवं ईटीपीबी की गिनती के लिए 54 टेबल लगाए गए हैं, जिन पर पूरे संसदीय क्षेत्र के लगभग 22 हजार पोस्टल बैलेट्स की गिनती होगी। उन्होंने बताया कि ईटीपीबी की स्कैनिंग के लिए 60 टेबल लगाए गए हैं। इस अतिरिक्त व्यवस्था से पोस्टल बैलेट्स एवं ईटीपीबी की मतगणना तेजी से पूरी की जा सकेगी तथा दोपहर तक परिणाम की घोषणा की जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना के हर राउंड के बाद ताजा रुझानों की जानकारी तुरंत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक पहुंचाने के लिए ब्वायज स्कूल परिसर में ही मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है।
अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर की मतगणना के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में और 39-बड़सर की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय बड़सर में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन दोनों मतगणना केंद्रों पर भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
—–
मतगणना डयूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
मतगणना डयूटी पर तैनात होने वाले सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए सोमवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें इन अधिकारियों को मतगणना के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 की मौत – मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से आ रहे थे वापस

रोहित भदसाली मंडी : जिला मंडी में चौहारघाटी के वरधान में एक कार कल शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो गई थी । उक्त दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत हो गई है। दुर्घटना का पता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल एडमिशन फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम…. सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला

अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगा निर्णय; सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जाति संबंधी जानकारी देने की रहेगी व्यवस्था एएम नाथ।  शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अगले शैक्षणिक सत्र से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन्मदिन मुबारक : डॉ. गिरधारी लाल कश्यप को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

हिमाचल शिक्षा बोर्ड के पूर्व सम्पादक एवं वरिष्ठ निजी सचिव, शलगा मेहलोग निवासी डॉ. गिरधारी लाल कश्यप को सतलुज ब्यास टाइम्स परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरचू और शिंकुला का सीमा विवाद, हिमाचल की सीमा में लेह और लद्दाख के लोग कर रहे कारोबार : विधायक अनुराधा राणा ने किया मौके का दौरा

एएम नाथ। लाहौल : लाहौल घाटी में हिमाचल की सीमा में घुसकर कारोबार करने का विवाद नहीं थम रहा है। मनाली-लेह मार्ग के सरचू और दारचा-शिंकुला-जांस्कर सड़क पर शिंकुला दर्रा के अंदर हिमाचल की...
Translate »
error: Content is protected !!