हम पर अंगुली उठाएगा तो आंख में घुसेड़ देंगे, BJP के पूर्व मंत्री आरके सिंह के बिगड़े बोल- सा… को नंगा कर देंगे

by

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व आईएएस राज कुमार सिंह ने का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व नौकरशाह ने गाली गलौज के साथ अपने विरोधियों को नंगा कर देने की चेतावनी दी है।

आर के सिंह बीजेपी के सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री थे। लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह के कारण उनकी हार हो गई। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले दोनों के बीच पैचअप हो गया। पिछले दिनों ने पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में बीजेपी ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया। उसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

आर के सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने विरोधियों को गाली के लहजे में चेतावनी दे रहे हैं। वे करते हैं कि हम परअंगुली उठाएगा तो दोनों आंख में अंगुली घुसेड़ देंगे। हम शुरू से ही बहुत दूसरे तरह के आदमी हैं। कोई डराना चाहे तो हम डरने वाले नहीं हैं। हम शांत हैं तो शांत रहने दे।

यह भी कहा कि कोई कार्रवाई करके दिखाए तो बताते हैं। ऐसा कर देंगे कि मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगा। थोड़ा सा भी इधर-उधर किया तो नंगा करके रख देंगे। किसी के डराने से हम डरने वाले नहीं हैं।

पूर्व भारतीय नौकरशाह और भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री आरके सिंह मई 2014 से 4 जून 2024 तक आरा , बिहार से भारतीय संसद के सदस्य रहे । सिंह 1975 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी और भारत के पूर्व गृह सचिव हैं। 3 सितंबर 2017 को उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया। 30 मई 2019 को, उन्हें भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया।

2024 के लोकसभा चुनाव में वे हार गए। उन्होंने अपनी हार के लिए बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं पर भीतरघात का आरोप लगाया। पिछले दिनों सम्राट चौधरी समेत बीजेपी के कई नेताओं पर कड़ी टिप्पणी की। आरके सिंह सीधी बात करने के लिए जाने जाते हैंं। लालू यादव के सीएम रहते उन्होंने समस्तीपुर में लाल कृष्ण आडवानी की रथयात्रा को रोक दिया और उन्हें गिरफ्तार करके बंगाल की सीमा पर मसानजोड़ डैम पर एक गेस्टहाउस में कैद कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नू में मां चिंतपूर्णी का बाग 1.38 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा : डीसी

ऊनाः मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में मंदिर ट्रस्ट एक और कदम बढ़ाने जा रहा है। जालंधर-धर्मशाला एनएच पर चिंतपूर्णी मंदिर से लगभग...
article-image
पंजाब

जिले में 257908 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, किसानों के खातों में 607.92 करोड़ रुपये का भुगतान : डीसी अंकुरजीत सिंह

55 प्रतिशत से अधिक फसल की लिफ्टिंग, संबंधित अधिकारियों/एजेंसियों को गति तेज करने के निर्देश शहीद भगत सिंह नगर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने जिले में गेहूं की खरीद, भुगतान और लिफ्टिंग...
article-image
पंजाब

भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ उत्तर भारत का प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया सहयोगियों एवं गणमान्यों का सम्मान होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :  श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए...
Translate »
error: Content is protected !!