हरजोत सिंह बैंस ने एस.बी.एस. नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा ….नशों के विरुद्ध युद्ध राज्य में नशों के खात्मे के लिए साबित हुआ मील-पत्थर: हरजोत सिंह बैंस

by

एस.बी.एस. नगर, 15 अगस्त। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सरकारी आई.टी.आई. ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा एवं भाषाएं, स्कूल शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क तथा स्थानीय सरकार मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

ध्वजारोहण के बाद मंत्री हरजोत बैंस ने डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख और एस.एस.पी. तुषार गुप्ता के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सराभा, मदन लाल ढींगरा, लाला लाजपत राय और शहीद ऊधम सिंह सहित देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनकल्याणकारी योजनाओं से पंजाब को नई दिशा : बैंस

समारोह को संबोधित करते हुए हरजोत बैंस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पिछले चार वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि माताएं-बेटियां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, मुफ्त बिजली और पंजाब शिक्षा क्रांति जैसी जनहितैषी योजनाओं से पंजाब को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों के मुफ्त दर्शन कर चुके हैं। योजना में खाटू श्याम, सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन जैसे नए धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया गया है।

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर बड़े आयोजन

मंत्री ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सालभर चलने वाले समारोहों के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र विकसित किया जा रहा है, जो 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बनेगा और इसकी अनुमानित लागत 37 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि पंजाब में 650 एकड़ भूमि पर गुरु रविदास जी की बग़ीचियां स्थापित की जा रही हैं। इसके साथ ही 6 लाख 50 हजार पौधे लगाने और 6 लाख 50 हजार स्मृति झंडे वितरित करने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूल अब निजी शिक्षण संस्थानों के बराबर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकारी स्कूलों के 361 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स, 64 ने जेईई एडवांस्ड और 882 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए गए हैं और विद्यार्थियों के लिए बस सेवा शुरू की गई है, जिसका 15 हजार से अधिक विद्यार्थी मुफ्त लाभ उठा रहे हैं।

शिक्षकों और शिक्षा प्रशासकों के प्रशिक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि 264 प्रिंसिपलों एवं शिक्षा प्रशासकों को सिंगापुर, 288 प्राथमिक शिक्षकों को फिनलैंड और 243 हेडमास्टरों को आईआईएम अहमदाबाद प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।

आईटीआई सीटें 35 हजार से बढ़ाकर 52 हजार

युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि आईटीआई की सीटों की संख्या 35 हजार से बढ़ाकर 52 हजार कर दी गई है। इसके अलावा 25 नई आईटीआई स्थापित की जा रही हैं और 13 मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के कार्यकाल में 69 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। युवाओं को स्वरोजगार के लिए कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई का दावा

मंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ अभियान के तहत अब तक 75 हजार से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, गैंगस्टरों पर कार्रवाई के तहत विभिन्न मामलों में वांछित 59 हजार से अधिक गैंगस्टरों और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि करीब 90 प्रतिशत घरेलू बिजली उपभोक्ता हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे हैं। परिवहन, प्रशासनिक सुधार, ग्रामीण विकास और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी सरकार की ओर से उपलब्धियां हासिल करने का दावा किया गया।

शानदार मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह में परेड कमांडर डीएसपी जतिंदर सिंह चौहान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस, पंजाब महिला पुलिस और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह के दौरान मंत्री हरजोत बैंस ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों, पुलिस कर्मचारियों और परेड में भाग लेने वालों को सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और जरूरतमंद लोगों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

समारोह में विधायक बंगा डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी, विधायक बलाचौर संतोष कटारिया, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंदरपाल सिंह खुरमी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन सतनाम सिंह जलवाहा, वाइस चेयरमैन कुलजीत सरहाल, हलका प्रभारी जसप्रीत सिंह रॉबी कांग और जिला प्रधान सतनाम चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Educational Revolution is the need

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 10 : Lamrin Tech Skills University, Punjab, in collaboration with Rayat College of Education, organized an interactive session on the theme “Learning to Lead, Skilling to Succeed.” Mr.Manish Sisodia, former Education Minister...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

गढ़शंकर : सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में स्कूल की मुख्याधिपका परविंदर कौर ने स्कूल के परिसर में आयोजित 76 वें गणतंत्र दिवस के समागम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर विद्यार्थियों को गणतंत्र...
article-image
पंजाब

दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार : आरोपी लुटेरों का पीछा करते हुए विधीपुर फाटक के पास पहुंचे और तीनों लुटेरों की थी हत्या

जालंधर : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विधीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी अंगुर गुप्ता ने विस्तार...
article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रहे विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करने के लिए लाली द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी का धन्यवाद

गढ़शंकर 17 नवंबर। अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस के महासचिव और हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने श्री...
Translate »
error: Content is protected !!