हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन

by

नई दिल्ली – पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर मोहाली के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक स्टैंड का नामकरण करने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही, युवराज सिंह के नाम पर भी एक स्टैंड का उद्घाटन किया जाएगा। हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर को इनामी राशि भी प्रदान की जाएगी।

पीसीए के कार्यवाहक सचिव सिद्धार्थ शर्मा ने बताया, “इन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप जीतने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। हमने उनके नाम पर एक स्टैंड की घोषणा की है। इसका उद्घाटन 11 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “यहां दो बार के वर्ल्ड कप चैंपियन युवराज सिंह के नाम से स्टैंड का भी उद्घाटन होगा। हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर को इनामी राशि दी जाएगी। यह स्टैंड न्यू मुल्लापुर में नए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। यह उनकी उपलब्धियों के लिए हमारी तरफ से एक छोटी सी भेंट है।”

सिद्धार्थ शर्मा ने यह भी कहा कि इन महिला खिलाड़ियों को देखकर युवा लड़कियां इस खेल में रुचि लेंगी। उन्होंने कहा, “हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी खिलाड़ियों को देखकर युवा आगे आएंगी। इससे उन्हें प्रेरणा मिलेगी। जब युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी, तभी महिला क्रिकेट आगे बढ़ेगा।”

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर खिताब जीता था। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला विश्व कप खिताब था।

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई।

युवराज सिंह ने भारत को टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीमों के बीच 11 दिसंबर को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अव्यवस्था और अधर्म बढ़ने पर ईश्वर किसी न किसी रूप में लेते हैं अवतार : वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद महाराज काशीवाले

भूरीवालों की गुरगद्दी शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के कार्यों में जुटी : बुध सिंह चौहान गढ़शंकर, 20 अक्टूबर। श्री सतगुरु ब्रह्मसागर महाराज भूरीवाले परंपरा के अंतर्गत श्री लालपुरी धाम, कोट बीत स्थित ब्रह्म निवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के गांवों में भी पानी का आएगा अब इतना बिल: बस इन्हें मिलेगी छूट – कांग्रेस सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के एक और फैसले को दिया बदल

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के एक और फैसले को बदल दिया है। अब प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी पानी का बिल वसूला जाएगा। सरकार ने...
article-image
पंजाब

जेब में 1100 रुपये लेकर पत्नी का सपना पूरा करने ज्वैलरी शॉप पहुंचे 93 साल के दादा : जौहरी ने दिखाई दरियादिली

छत्रपति संभाजीनगर: इंस्टाग्राम पर इस समय एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। यह वीडियो 93 साल के दादा-दादी का है, जो एक ज्वेलरी शॉप में खरीदारी करने आए है। इस वीडियो में उनके...
Translate »
error: Content is protected !!