हरिपुर पंचायत के विकास को समर्पित हैं प्रवीण कुमार पिंका : जनता से मांगा समर्थन

by

पुनीत महाजन l  हरिपुर  : हरिपुर पंचायत के प्रधान पद के उम्मीदवार प्रवीण कुमार पिंका ने पंचायत के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए क्षेत्रवासियों के सामने विकास का विस्तृत विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हरिपुर पंचायत को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, स्वच्छ, सुंदर और विकसित पंचायत बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है।

प्रवीण कुमार पिंका ने बताया कि चुनाव चिन्ह “गैस का चूल्हा” पर जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिलने पर पंचायत क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने पंचायत के लिए 13 प्रमुख संकल्पों की घोषणा करते हुए कहा कि हरिपुर में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, टैक्सी स्टैंड निर्माण, आधुनिक अंबेडकर भवन, मुख्य बाजार का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइटें, पुराने रास्तों का पुनर्निर्माण और आधुनिक शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने आगे कहा कि खेल मैदान की बंद पड़ी लाइटों को दोबारा चालू कराया जाएगा तथा बच्चों के लिए आधुनिक चिल्ड्रन पार्क का निर्माण भी करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ पुराने तालाबों का सौंदर्यीकरण, प्रमुख सड़कों को एम्बुलेंस योग्य बनाना और रात्रिकालीन बस सेवा शुरू करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
प्रवीण कुमार पिंका ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में यातायात की समस्या के समाधान हेतु बाईपास सड़क निर्माण का प्रयास किया जाएगा तथा श्मशान घाट के विकास कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे हरिपुर पंचायत के उज्ज्वल भविष्य और विकास के लिए उन्हें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें।
उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से हरिपुर पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा।
“हरिपुर का विकास, हमारा संकल्प” के संदेश के साथ प्रवीण कुमार पिंका ने क्षेत्रवासियों से चुनाव में अधिक से अधिक समर्थन देने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14100 महिला एंटरप्रेन्योर्स को करेगी सम्मानित : 18 मार्च को 100 में से हर एक को मिलेंगे 25,000 रुपये

चंडीगढ़: 28,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन पहले ही मिल चुके हैं, भगवंत मान की पंजाब सरकार अपने विमेंस डे आउटरीच इनिशिएटिव के तहत राज्य भर में 14,100 महिला एंटरप्रेन्योर्स को सम्मानित करने वाली है। पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूती के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाए: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के...
article-image
पंजाब

बारिश व तेज हवाओं के कारण गेंहू की फसलों का भारी नुकसान, कम पैदावार की आशंका

गढ़शंकर, 31 मार्च  : पंजाब में सभी हिस्सों में बीती रात तेज़ हवाओं व बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर परेशानी की रेखाएं आ गई है। यहां बारिश व तेज़ हवाओं के कारण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 मिनट में 6 धमाके : रात के अंधेरे में अमृतसर में किसने गिराई मिसाइलें?

अमृतसर :  गुरुवार तड़के अमृतसर में अचानक सात मिनट में 6 बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह अमृतसर के तीन गांव के खेत पर मिसाइलें पड़ी मिली। मिलाइलें मिलने की जानकारी होते ही...
Translate »
error: Content is protected !!