हरियाणा की जिन सीटों पर CM सुक्खू ने किया था प्रचार : नतीजा रहा पचास प्रतिशत

by

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी स्टार प्रचारक थे. हालांकि, वह कांग्रेस पार्टी के लिए ज्यादा प्रचार नहीं कर पाए और केवल दो ही सीटों पर सीएम सुक्खू ने कांग्रेस प्रत्याशियों के वोट मांगे. इस दौरान सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की गारंटियों का बखान दिया और बताया कि 5 गारंटी पूरी की जा चुकी है. हालांकि, इस दौरान प्रचार के दौरान भाजपा और पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के आर्थिक संकट के जरिये कांग्रेस को घेरा और इस पर सुक्खू ने भी जवाब दिया.

जानकारी के अनुसार, हरियाणा की पंचकूला सीट पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रचार किया था. इस सीट पर भाजपा की हार हुई. हालांकि, पंचकूला में मुकाबला कांटे का रहा. कांग्रेस के चंद्रमोहन बिश्नोई ने करीब 1997 से अधिक वोटों से ही जीत हासिल की और विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को हराया.

2 अक्तूबर को पंचकूला में कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई के पक्ष में बरवाला बस स्टैंड पर चुनावी जनसभा में सुक्खू ने कहा था कि हरियाणा व जम्मू एवं कश्मीर के चुनाव में प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश की चर्चा कर रहे हैं. उन्हें चुनावों में ही हिमाचल की याद आती है, बीते वर्ष प्रदेश में आई भयंकर आपदा में केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी नहीं दी. चुनावों में बड़े-बड़े नेता आते हैं, बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन सच नहीं बताते. इसी तरह, सीएम सुक्खू ने चरखी दादरी सीट पर भी चुनाव प्रचार किया. लेकिन यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत नहीं मिली और मनीषा सांगवान हार गई. मनीषा सांगवान भी कड़े मुकाबले में भाजपा के सुनील सांगवान से महज 1957 वोटों से हारी हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेपाल में बाढ़ के बीच लूट का खेल : नदी किनारे मिली तिजोरी तोड़कर 92.68 लाख रुपये ले गए, 29 गिरफ्तार

नारायणी नदी में शव से सोने की बालियां निकालने का वीडियो वायरल, दो अन्य लोग हिरासत में; बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 पहुंची काठमांडू। विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे नेपाल में राहत और...
article-image
पंजाब

राज्यपाल के संबोधन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट

चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ नारे लगाए और सदन से वॉकआउट किया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने...
article-image
पंजाब

युद्ध नशियां विरुद्ध” मुहिम तहत  हल्का गढ़शंकर में नशा मुक्ति यात्रा शुरू – नशों को जड़ से खत्म करने के लिए आम लोग आगे आएं -डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

गढ़शंकर, 18 मई: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में नशों को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू की मुहिम “युद्ध नशियां विरुद्ध” तहत राज्य में नशा तस्करों...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया – आम आदमी पार्टी के 5, कांग्रेस के 1 व भाजपा के 1 उम्मीदवार रहे विजयी

जिला चुनाव अधिकारी ने काउंटिंग स्टाफ, सुरक्षा अमले व उम्मीदवारों का धन्यवाद प्रकट किया मीडिया की ओर से निभाई जिम्मेदारी की प्रशंसा की होशियारपुर, 10 मार्च: जिले में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक मुकम्मल हो गई...
Translate »
error: Content is protected !!