हरोली उत्सव में काफ रैली में पहुंची एक से बढ़कर एक बछड़ी

by

रोहित जसवाल । हरौली : हरौली उत्सव में पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 4 महीने तक से कम उम्र की बछड़ियों ने भाग लिया।रैली में एक से बढ़कर एक स्वदेशी ब विदेशी नस्ल की बछड़ियों ने भाग लिया।
भैंसों की नस्ल में नीली राबी,मुर्राह नस्ल की कटढिओ ने हिस्सा लिया। भैंसों ब गाय की बहुत ही अच्छी नस्लें रैली में देखने के लिए मिलीं।
भैंसों में प्रथम स्थान पर छोटे लाल गांव धर्मपुर की कटड़ी,दूसरे स्थान पर चमन लाल ईसपुर,तीसरे स्थान पर राजिंद्र जसवाल गांव सलोह रहे। गाय की विदेशी नस्ल में प्रथम स्थान शिव सिंह लोअर बडेडा, दूसरे स्थान पर नरेंद्र सिंह मज़ारा ब तीसरे स्थान पर सतविंदर सिंह पूना रहे।गाय की स्वदेशी नस्ल में प्रथम स्थान अमनदीप सिंह मलूकपुर ,दूसरे स्थान पर रामप्रसाद ईसपुर ने स्थान प्राप्त किए।
गांव भदौड़ी के बी डी सी सदस्य ब पूर्व प्रधान प्रेम सिंह औजला ने देसी नस्ल को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रथम स्थान पर आने बाली देसी नस्ल की बछड़ी के मालिक को 11,000 रुपए अपनी तरफ से प्रदान किए ओर लोगों से देसी नस्ल को बढ़ावा देने की अपील की।
पशु पालन रैली में सहायक निदेशक डॉ दिनेश परमार ने बताया कि इस बार प्रथम स्थान के लिए प्रत्येक श्रेणी के प्रथम स्थान को 4100 रुपए ,दूसरे स्थान के लिए 3100,तीसरे स्थान के लिए 2100 रुपए, प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिन प्रदान किए गए ओर अगली बार इस राशि को बढ़ाने की बात कही ताकि लोग गाय भैंस की नस्ल को बढ़ावा देने में दिलचस्पी रखें।
इस मौके पर सहायक निदेशक डॉ दिनेश परमार, डॉ अमित शामा, डॉ मोहित, डॉ नवनीत, डॉ परवेश, डॉ मनोज शर्मा, डॉ दीपिका,पशुपालन विभाग के जिला अध्यक्ष मुकेश धीमान,प्रिंस,विजय,बेअंत सिंह, इंद्रदीप,विक्रम,रोहन,सुमन,
दिलबाग,राकेश आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को किया जाएगा पूराः मुख्यमंत्री सुक्खू

पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा किया जा रहा है विकसित शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित

एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक : प्रियांशु खाती एएम नाथ। चंबा :  एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने उदयपुर में 47.23 लाख रुपए सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज उदयपुर में 47.23 लाख रूपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का विधिवत रूप से लोकार्पण...
हिमाचल प्रदेश

अल्पावधि कंप्यूटर कोर्स के लिए14 जनवरी तक करें आवेदन

ऊना 7 जनवरी: हिमाचल कौशल विकास निगम द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से ऑफिस ऑटोमेशन में निःशुल्क शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!