हरोली उत्सव–2026 : रंग-बिरंगे बाजार ने बढ़ाई उत्सव की रौनक, स्वाद और खरीदारी का अनूठा संगम

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 12 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 के अंतर्गत सजे बाजार, विभिन्न दुकानों और झूलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपमुख्यमंत्री ने उत्सव परिसर में लगे विभिन्न उत्पादों, हस्तशिल्प वस्तुओं तथा फास्ट फूड स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए व्यापारियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, साथ ही स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को व्यापक मंच प्रदान करता है।
उधर, उत्सव में सजा रंग-बिरंगा बाजार लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां पारंपरिक स्वाद और आधुनिक खान-पान का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। हिमाचली सिड्डू की खुशबू के साथ राजस्थानी देसी व्यंजन, कचौरी, जलेबी और दाल-बाटी चूरमा लोगों को लुभा रहे हैं। वहीं पंजाबी छोले, कुलचे, भटूरे और टिक्की के स्टॉल भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। मोजिटो सहित विविध पेय पदार्थों के स्टॉल युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
खरीदारी के शौकीनों के लिए रेडीमेड कपड़ों, आकर्षक बर्तनों और पंजाबी जूते-चप्पलों के स्टॉल पर अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। बच्चों के लिए लगाए गए झूलों और किताबों के स्टॉल ने उत्सव में अलग ही रंग घोल दिया है, जहां नन्हे-मुन्ने पूरे उत्साह के साथ आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, इंडो फार्म ट्रैक्टर सहित आधुनिक कृषि उपकरणों के प्रदर्शन ने किसानों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं एल्युमीनियम मेटल से बने दरवाजे, खिड़कियां, दुकानों के शेल्फ और ऑफिस काउंटर तैयार करने वाली सामग्री के प्रदर्शनी काउंटर भी लगाए गए हैं, जो उत्सव को व्यापारिक और उपयोगी दृष्टि से भी विशेष बना रहे हैं।
इस दौरान एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री को मेले की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। सोमभद्रा तट पर हरोली मैदान रोड़ा में सजे इस उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय एवं बाहरी लोगों की उपस्थिति देखने को मिल रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में हथियार कल्चर पर डीसी को दो टूक निर्देश….जिला में पनपते हथियार कल्चर को करें नेस्तनाबूद, कानून से खिलवाड़ करने वालों से पूरी कड़ाई से निपटें : मुकेश अग्निहोत्री

*उपमुख्यमंत्री ने हरोली खड्ड पर 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’ का किया लोकार्पण* *बोले… हरोली विस में चल रहे सवा दो सौ करोड़ के सड़कों- पुलों के काम* रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध की औसत खरीद 1.90 लाख लीटर प्रतिदिन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश में मिल्कफेड के माध्यम से दूध की खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसका श्रेय किसानों और पशुपालकों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरिमा के अंतर्गत बेटी के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रयोगों को समाज के समक्ष रखने की पहल की जाएगी: डीसी

उच्च शिक्षित बेटियों से होगा समाज का विकास ऊना, 5 मार्च: विकास खंड अम्ब के अतंर्गत ग्राम पंचायत घंगरेट में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये का किया अंशदान

सुरेश लता जोशी ने भी आपदा राहत कोष में भेंट की 11 हज़ार रूपये की राशि ऊना, 18 सितम्बर – महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये की राशि का...
Translate »
error: Content is protected !!