हरोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 को

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे किया जा रहा है। यह साक्षात्कार एसडीएम हरोली के कार्यालय में आयोजित होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली शिव सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र शाह मुहल्ला भदसाली, अप्पर कांगड़ वर्तमान, भदौड़ी, जननी-दो, ललड़ी- एक वर्तमान और गुज्जर मोहल्ला-दो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों और पूरियां मोहल्ला सलोह, बिबडू मोहल्ला दुलैहड़, भरवाल मोहल्ला ललड़ी, पदया मोहल्ला पूबोवाल, बट्ट कलां निचली बस्ती और गाऊया मोहल्ला दुलैहड़ में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल विश्वविद्यालय तथा दो आधुनिक व्यावसायिक परिसरों की स्थापना को प्रदेश कैबिनेट ने दी मंजूरी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा डिजिटल कौशल और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा बिलासपुर 30 दिसम्बर: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित हुई मंत्रीमण्डल की बैठक में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप केस : क्या डॉक्टर की मर्डर में है पूर्व प्रिंसिपल का हाथ? सीबीआई पूर्व प्रिंसिपल की कॉल डिटेल और चैट की कर रही पड़ताल

चंडीगढ़। सीबीआई की एक टीम रविवार को फिर से आरजी कर मेडिकल कॉलेज गयी। केंद्रीय जांच एजेंसी पिछले कुछ दिनों में आरजी कर में डॉक्टर की रेप कर हत्या के मामले में कई लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 150 CBSE स्कूलों में दिन में तीन बार लगेगी हाजिरी, शिक्षकों के लिए 1 अक्तूबर से ड्रेस कोड अनिवार्य

सुबह, लंच ब्रेक और छुट्टी के समय दर्ज होगी उपस्थिति; शिक्षकों को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मिलेंगे 5 हजार रुपये एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में स्थापित 150 CBSE स्कूलों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में किसानों से हुई 1098 क्विंटल गेहूं के बीज के खरीदः वीरेंद्र कंवर

2650 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से खरीदा जा रहा गेहूं का बीज ऊना (28 मई)- जिला ऊना में 26 मई तक पंजीकृत किसानों से 1098 क्विंटल गेहूं के बीज की खरीद...
Translate »
error: Content is protected !!