हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया : नशा मुक्त वातावरण बनाने हेतू कदम बढ़ाए पंचायत प्रतिनिधि – बीडीओ मुकेश ठाकुर

by

हरोली, 25 अगस्त – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ मुकेश ठाकुर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्त वातावरण बनाने का आह्वाहन किया। उन्होने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की दिनचर्या और उनकी हर गतिविधि पर ध्यान रखना होगा। बच्चे घर से बाहर किसी गलत संगत में न पड़े इसके लिए बच्चों से बातचीत करनी पड़ेगी।
नशा मुक्त ऊना अभियान की तकनीकी मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने पंचायत प्रधानों से सीधे संवाद से बातचीत शुरु करते हुए कहा की पंचायत का लक्ष्य पंचायत का विकास करना तो है ही इसके साथ ही नशा मुक्त ऊना अभियान से भी जुड़ना होगा जिसकी शुरुआत हमें अपने घर, अपने गांव और अपने वार्ड से लेकर पूरी पंचायत में करनी होगी जिसमंे नशे के खिलाफ़ जन आंदोलन चलाने होंगे और अपनी पंचायत में नशा मुक्त जोन निर्धारित करने होंगे।
इसके अतिरिक्त नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ़ से साहिल कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ़ अपने मन और दिमाग को मज़बूत बनाना होगा जिसके लिए नशे के खिलाफ़ मिलकर निरंतर जागरूक अभियान चलाने होंगे। एक दो बार रैली करके या नशे के ऊपर बात करके नशा खत्म नहीं होने वाला है। इसके लिए हमें अपने घर से ही शुरुआत करनी होगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी को नशे से संबंधित कोई भी समस्या या परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो नशा मुक्त हेल्पलाइन नम्बर 94180-64444 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 किलो भार लेकर 100 मीटर दौड़ना होगा : पशु मित्र भर्ती करेगी सुक्खू सरकार, 4 घंटे काम, 5000 मानदेय

एएम नाथ ।शिमला।  सुख्खू सरकार अब पशु मित्र भर्ती करने जा रही है। पशुपालन विभाग में 500 पदों पर यह भर्ती होगी। मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर इनकी सेवाएं विभाग में ली जाएंगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

35 यूनिट रक्त एकत्रित ; पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर थाना कलां में रक्तदान शिविर का आयोजन

ऊना :17 सितंबर 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा ने थानाकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उना ने सिरमौर को पराजित कर खिताब जीता : ऐतिहासिक चौगान में 11वीं राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुरुष हॉकी प्रतियोगिता संपन्न उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

चंबा, 30 अक्तूबर : खेलों का हमारे जीवन में काफी महत्त्व हैं। खेल खेलने से हम शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। खेल कोई भी है सब का अपना विशेष महत्व है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बढ़ रही ट्रिपल इंजन सरकार की और ! ! आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद भाजपा में हुए शामिल ! आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद भाजपा में हुए शामिल

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद अरविंद केजरीवाल एक और बात को लेकर परेशान हैं। अब दिल्ली नगर निगम में भी आप की सत्ता खतरे में...
Translate »
error: Content is protected !!