हर खेत तक नहर का पानी पहुंचे – डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किसानों और कंडी कनाल के अधिकारियों के साथ बैठक दौरान दिए निर्देश

by
गढ़शंकर,  11 जून : आज स्थानीय प. डब्ल्यू डी विश्राम गृह में हलका विधायक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने हलके के किसानों और कंडी कनाल नहर के अधिकारियों के साथ बैठक की और कंडी कनाल नहर के पानी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिये। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान का सपना पंजाब के हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाना है ताकि भूमिगत जल को बचाया जा सके। श्री रौड़ी ने कहा कि इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए नहरी विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी श्री रौड़ी ने उन किसानों से अपील की, जिन्हें अभी तक नहरी पानी नहीं मिला है कि वे गढ़शंकर स्थित उनके कार्यालय से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव में नहरी पानी के लिए कैंप लगाए जाएंगे, उनके साथ चरणजीत सिंह चन्नी, बलदीप सिंह इब्राहिमपुर, किसान नेता इंद्रपाल सिंह, हरप्रीत सिंह बैंस, जुझार सिंह नागरा, मक्खन सिंह पारोवाल, हरजिंदर धंजल, बलविंदर भरोवाल के अला। नहरी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
किसानों और नहरी विभाग के अधिकारियों से बैठक करते डिप्टी स्पीकर जय कृष्णा सिंह रौड़ी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

51 बैंक खातों से पांच करोड़ का शाह गैंग का लेन-देन : यूपीआई खातों का चिट्टा तस्करी में  इस्तेमाल करते थे तस्कर, ऑनलाइन बुकिंग के बाद नशा सप्लाई

एएम नाथ। शिमला :  नशे का रैकेट चलाने शाह गैंग के 51 बैंक खातों से पांच करोड़ की मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। उत्तरी भारत में चिट्टा तस्करी के रैकेट की जांच में...
article-image
पंजाब

सीबीआई की दबिश : भुल्लर के माच्छीवाड़ा ब्लाक के गांव मंड शेरियां फार्म हाउस पर दी दबिश

माछीवाड़ा : रिश्वतखोरी के केस में कथित रूप से संलिप्त पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही हैं। जब से उन्हें गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश दिए

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा के डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस को इस मामले में विस्तृत जांच कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किडनी फेल्योर के हर साल 2.2 लाख नए मरीज, ट्रांसप्लांट केवल 6000 में – देश में ऑर्गन डोनेशन का अभाव : डॉ. एचके इमरान हुसैन

रोहित भदसाली। होशियारपुर/ ऊना , 28 अगस्त: “ देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर विकसित होता है और केवल 6000 लोग ही अंगदान के अभाव में ट्रांसप्लांट करा...
Translate »
error: Content is protected !!