हर युवती में है अपार संभावनाएं, वे किसी से कम नहीं : मनोहर

by

हिम नवोदय नर्सिंग स्कूल ओबड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के प्रति किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में मिशन हब के अंतर्गत हिम नवोदय नर्सिंग स्कूल ओबड़ी चम्बा में सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक श्री विवेक ठाकुर ने की।


जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और हर एक युवति में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ‘अपराजिता मैं चम्बा की’ कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ‘अपराजिता मैं चम्बा की’ अभियान चम्बा प्रशासन की एक पहल है, जो बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को पहचान देना है। उन्होंने कहा कि बेटियां हर परिस्थिति में अपनी भूमिका निभाने में सक्षम हैं। समाज को उन्हें आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है ताकि वे अपने जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें।
वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी श्रीमति मधु शर्मा ने महिलाओं के अधिकारों के साथ-साथ घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमति ज्योति ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनाथ लड़कों व लड़कियों जिनके पिता नहीं हैं उनके लिए सुख शिक्षा योजना चलाई गई है। वे इसका फायदा उठाएं।
जागोरी संस्था की जिला समन्वयक श्रीमति उमा द्वितीय ने किशोरियों से विशेष आग्रह किया कि वो मासिक धर्म के प्रति उचित जानकारी का समाज में व्यापक प्रचार प्रसार करें। शिविर में उमा देवी ने मासिक धर्म के प्रति समाज में फैली कुरीतियों पर व्यापक जानकारी प्रदान की तथा मासिक धर्म के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले सेनेटरी पैड के निष्पादन और इस दौरान किस तरह का संतुलित आहार लें पर विस्तृत जानकारी दी।


चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक श्री कपिल ने किशोरियों को पोक्सो एक्ट के बारे में तथा बाल अधिकारों के साथ-साथ बाल विवाह के नुक्सान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
हिम नवोदय नर्सिंग स्कूल के निदेशक श्री विवेक ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा द्वारा किशोरियों को इस तरह की जानकारी प्रदान करने हेतु धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विशेष आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के प्रति आज भी कई गलत धारणाओं का प्रचलन है। जिसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। इस दौरान जिला समन्वयक पोषण विकास ठाकुर, शिवालिका, तनु महाजन, अपराजिता, मुस्कान ठाकुर, चमन सिंह, नाहिद शेख, अदिति बिजलवान सहित संस्थान की 90 छात्राओं के साथ नर्सिंग स्कूल के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ईईएमआईएस सोफ्टवेयर पर करवा सकेंगे रोजगार पंजीकरण एवं नवीकरण – अक्षय शर्मा

ऊना, 21 जून – जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा ईईएमआईएस सोफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपग्रेड सोफ्टवेयर में प्रार्थी अब अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई के नए डायरेक्ट की नियुक्ति पर राहुल गांधी ने फंसाया पेंच – डीसेंट नोट भी दिया :पीएम मोदी के प्रस्ताव पर…

पीएम मोदी के नेतृत्व में सोमवार को सीबीआई के नए डायरेक्ट की नियुक्ति को लेकर गठित समिति में बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीजेआई संजीव खन्ना भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार : लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले के खिलाफ

नई दिल्ली :   तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कैश फॉर क्वेश्चन मामले में एथिक्स कमिटी की सिफारिश के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू

एएम नाथ। धर्मशाला : पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों के साथ सदन में शिष्टाचार भेंट कर सत्र के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!