हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाया जाएगा सरकारी योजना का लाभ: कोमल मित्तल

by

मीडिया को जिला प्रशासन के सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की अपील की
होशियारपुर, 01 दिसंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में हर योग्य लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता है कि जिला वासियों को हर सरकारी सुविधा समय पर मिले और दफ्तरों में कोई पैंडेंसी न रहे। वे आज बतौर डिप्टी कमिश्नर पहली बार पत्रकारों के साथ औपचारिक भेंट के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी व सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार भी मौजूद थे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले की तरक्की के लिए स्वच्छता, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी विषयों पर विशेष तौर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक, अतिक्रमण व आवारा जानवरों जैसी समस्या से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शहर में अतिक्रमण की समस्या के सवाल पर उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन को सहयोग करते हुए अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन हित के मद्देनजर वे सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगी।
कोमल मित्तल ने कहा कि जहां जिला प्रशासन लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है वहीं जिले की बेहतरी के लिए मीडिया भी अपनी अहम भूमिका निभाते हुए प्रशासन को फीडबैक दें ताकि और सुधार किया जा सके। उन्होंने मीडिया के साथियों से जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे सकारात्मक, रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले में चाइना डोर की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले में चैकिंग अभियान चलाया जाएगा और जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कानून मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मॉक ड्रिल दौरान भी ओवरलोडिड टिप्पर शरेआम दौड़ते रहे सड़कों पर : मोक ड्रिल दौरान एसडीएम हरबंस सिंह की अगुआई में तमाम अधिकारी अपनी टीमों के साथ रहे मुस्तैद

गढ़शंकर। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए की गई मॉक ड्रिल तहत गढ़शंकर शहर व गांवों में एसडीएम हरबंस सिंह की अगुआई में तमाम प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी अपनी टीमों के सहित पूरी तरह मुस्तैद...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री का ‘मिशन रोजगार’ जारी : युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां अब तक दी गई

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ‘मिशन रोजगार’ को जारी रखते हुए अपने 36 महीने के कार्यकाल के दौरान युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां देकर एक...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की पुरातन विरासत को संजोते हुए करवाया जाएगा इसका सौंदर्यीकरण: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पूरे विश्व में वुड इनले वर्क के लिए प्रसिद्ध होशियारपुर के डब्बी बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर मसौदा तैयार कर लिया...
article-image
पंजाब

अरुणाचल की छात्रा ने मांगा इंसाफ : पंजाब रोडवेज की बस से अपमानित कर उतारा

चंडीगढ़ :  अरुणाचल प्रदेश की एक लॉ (कानून) छात्रा को पंजाब रोडवेज की बस में नस्लीय भेदभाव, छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। छात्रा का आरोप है कि बस के चालक ने...
Translate »
error: Content is protected !!