हलोमाजरा में अवैध कब्जों पर चंडीगढ़ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : चार एकड़ जगह खाली करवाई

by

चंडीगढ़ l पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा हलोमाजरा क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने के लिए 13 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया गया इसमें चार एकड़ जगह खाली करवाई गई इस दौरान कारपोरेशन के एक्शन अजय गर्ग ,बलराज चक्ररा, तहसीलदार पांडे जसकरण मौजूद थे अभियान चलाया गया इस संबंध में नगर निगम आयुक्त द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, हलोमाजरा में विभिन्न अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने के लिए नगर निगम, पुलिस विभाग, बिजली विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। यह अभियान 13 मई 2026 को सुबह 9:00 बजे पुलिस स्टेशन सेक्टर-31, चंडीगढ़ से शुरू किया गया
अभियान के दौरान जेसीबी मशीन, टिप्पर और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई। संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने, बिजली एवं पब्लिक हेल्थ से जुड़े कार्यों तथा वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ यह कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहेगा ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
नगर निगम अधिकारियों ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न करें तथा प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में धूम धाम से मनाया गया श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव

रोहित जसवाल। सन्तोषगढ़ , 6 जनवरी :  सरवंसदानी दशमेश पिता श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव सोमवार को हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के लड़के लड़कियों ने वडे धूम धाम व हर्षाल्लास...
article-image
पंजाब

US Tariff Cut to Boost

Calls for Stronger Industrial Infrastructure in Punjab to Harness Global Trade Gains Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.14 : Managing Director of ID Steel Industries Limited, Harish Chaudhary, has welcomed the recent positive developments in international trade, describing...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की DC जतिन लाल ने समीक्षा की : विभागों को सौंपे दायित्व, 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना में होगा जिला स्तरीय समारोह

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 अगस्त. जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ऊना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को डीआरडीए बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वनखंडी में चिड़ियाघर को चिह्न्ति भूमि का किया निरीक्षण : अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

देहरा /तलवाड़ा :   तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज बनखंडी में बनने वाले चिड़ियाघर की भूमि का निरीक्षण किया तथा उन्होंने चिड़ियाघर के निर्माण कार्य को तेजी से लाने के निर्देश दिए। तकनीकी...
Translate »
error: Content is protected !!