हल्का गढ़शंकर में गरीब लोगों के राशन कार्ड काटना ‘आप’ सरकार की घटिया राजनीति का सबूत : निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर :19 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों के गेहूं वाले राशन कार्ड काटने के मुद्दे पर गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज नेता निमिषा मेहता ने भगवंत मान सरकार व हल्का विधायक जैकिशन सिंह रोडी पर तीखे हमले किये। उन्होंने कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोगों से मुफ्त गेहूं की सुविधा छीनकर उन्हें तड़फाना, फिर उन्हें अपने दर पर आकर गुहार लगाने के लिए मजबूर करना ‘आप’ सरकार की घटिया राजनीति का सबूत है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ विधायक पंजाब सरकार में डिप्टी स्पीकर है और हल्के के अधिकारी उनके इशारों पर काम कर रहे हैं। इसलिए जनता समझ चुकी हैं कि उनके मुँह से रोटी छीनने का काम ‘आप’ विधायक के इशारों पर किया गया है। निमिषा मेहता ने कहा कि जिन लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं उन्हें 32 रुपये किलोग्राम आटा लेकर कौन देगा। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि एक तरफ गरीबों के राशन कार्ड काटे गए हैं वही दूसरी तरफ विधायक खुद को सही ठहराने के लिए राशन कार्ड दोबारा बनाने के लिए फार्म भरने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि वह गरीब लोगों को अपने दरवाजे पर लाना चाहते हैं कि वह लोग उनकी मिन्नतें करें। उन्होंने कहा कि अगर राशन कार्ड बनाने ही है तो पहले कटवाने नहीं चाहिए थे। भाजपा नेता ने कहा कि यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जिन्होंने लोगों से गेहूं के दो रुपये लेने बंद कर दिए थे, वहीं आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार गरीब लोगों के राशन कार्ड काटकर उनके जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान सरकार के समय उन्होंने गांव-गांव जाकर गरीब लोगों के राशन कार्ड बनवाये थे लेकिन आप विधायक गरीब लोगों की रोटी छीनकर जुल्म कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक हफ्ते में काटे गए कार्ड बहाल नही किये गए तो वह गरीब लोगों के हक में धरने प्रदर्शन करने के साथ साथ कानूनी तौर पर भी संघर्ष करेंगे। गौरतलब है कि गरीबों के राशन कार्ड काटे जाने पर भाजपा नेता निमिषा मेहता गावो में जाकर लोगों से मिल रही है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके राशन कार्ड हर हाल में बहाल करवाकर ही दम लेगी।
फोटो : राशन कार्ड काटे गए लोगों से मिलकर जानकारी हासिल करते हुए भाजपा नेता निमिषा मेहता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित राज्यपाल ने मेधावी छात्रों को प्रदान की डिग्रियां : किसानों की आय में वृद्धि के लिए सरकार करेगी नए प्रावधान : मुख्यमंत्री

सोलन :   राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन जिले के नौणी स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 राज्यों व एक UT में चुनावी बिगुल : कब कहां होंगे चुनाव? ECI ने दिए सारे अपडेट

नई दिल्ली : देश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी घोषणा आज हुई है। चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर...
पंजाब

45 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने गश्त दौरान एक महिला को 45 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफतार कर लिया है। गढ़शंकर पुलिस की एक पार्टी गांव इब्राईमपुर के नहर पुल के पास गशत पर थी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री बनेंगे रथ यात्रा के साक्षी, हिमाचल के लिए होंगे ऐतिहासिक क्षण: जय राम ठाकुर

हरोली हल्के में ड्रग पार्क देकर हरोली हल्के सहित प्रदेश में युवायों को रोजगार उप्लब्ध करवाने का प्रबन्ध किया : खन्ना कुल्लू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 5 अक्तूबर को कुल्लू दौरा प्रदेश के...
Translate »
error: Content is protected !!