हाईकमान के आदेश सर्वोपरि, पार्टी के लिए कुछ भी करने को तैयार : आजाद विधायक इस्तीफा देकर दोबारा विधायक का चुनाव लड़ रहा, ऐसी क्या मजबूरी : कमलेश

by
धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म, पढ़ाई सब देहरा की
लोगों का स्नेह-समर्थन मिल रहा, गांव-गांव जाकर हल करूंगी समस्याएं, भाजपाई बड़ी संख्या जता रहे आस्था
एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा, सियोटी खुर्द, त्रिपल, पायसा, डोहग, पलोटी, भाटी व मयोल में जनसभाओं को संबोधित कर लोगों से समर्थन मांगा। कमलेश ठाकुर ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर चुनाव लड़ रही हूं, कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ भी कर सकती हूं। पार्टी के दिये मान-सम्मान के कारण ही आज इस मुकाम पर हैं। मेरा उद्देश्य जनसेवा करना है। हमेशा लोगों के साथ जुड़ी रही हूं, दुखी और गरीब लोगों की मदद करने से सुकून मिलता है। देहरा की बेटी के नाते मायके वालों को कभी अपनेपन की कमी महसूस नहीं होने दूंगी।
उन्होंने कहा कि धरतीपुत्र कहलाने वालों का खुद का जन्म मुंबई का है। मेरी तो जन्म, पढ़ाई सब देहरा में हुई है, मेरे ससुराल वाले पुशतैनी रूप से बेह डोंटा के हैं। देहरा में मेरी जमीन है, इसलिए दुष्प्रचार करने वाले पहले अपने प्रमाण पत्र पेश करें। देहरा की बेटी ससुराल के साथ अब मायके का भी पूरा ख्याल रखेगी। विधायक बनने के बाद गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करूंगी। वार्ड स्तर पर भी बैठकें कर लोगों की दिक्कतों के बारे में जानूंगी। नुक्कड़ सभाओं में लोग अपने-अपने गांव के बारे में बता रहे हैं। जनता का अपार स्नेह व समर्थन मिल रहा है।
कमलेश ने कहा कि भाजपा व पूर्व निर्दलीय विधायक के उपचुनाव थोपने के कारण विकास कार्य बाधित हुए हैं। किसी की जॉइनिंग, किसी की पदोन्नित होनी थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण सब अटक गया। भाजपा नेता व पूर्व आजाद विधायक जब वोट मांगने आएं तो उनसे जनता जरूर पूछे कि जब विधायक का चुनाव ही दोबारा लड़ना तो फिर इस्तीफा क्यों दिया, जनता पर उपचुनाव का बोझ क्यों डाला। अब उपचुनाव हो ही रहे हैं तो जनता से वादा करती हूं कि 15 महीने जो पूर्व विधायक ने क्षेत्र की अनदेखी की है, उसकी भरपाई 6 महीने में करूंगी। उन्होंने कहा कि देहरा की जनता कोई गलती न करे। जिस विधायक को 16 महीने पहले चुनकर भेजा था उसने अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों से धोखा किया। ऐसी क्या मजबूरी थी कि एक आजाद विधायक इस्तीफा देकर विधायक का ही चुनाव दोबारा लड़ रहा है। यह हिमाचल क्या देश के इतिहास में ही पहली बार होगा। अब आपके पास सुनहरी मौका है, परौणा मुख्यमंत्री है और ध्याण विधायक होणी। इलाके में विकास की कमी नहीं रहेगी। भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता इस बात को समझ रहे हैं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को त्रिपल में अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध होगा आलू का बीज- डॉ कुलदीप धीमान

25 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होगा बीज चंबा, 30 नवंबर : जिला के किसानों को दिसंबर माह के पहले सप्ताह में आलू का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार पद होलटन किंग पंडोगा में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के भरे जाएंगे

ऊना, 8 अगस्त – मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा 10 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के चार पदो हेतू साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मालदीव से ट्रेनिंग लेकर आए आतंकी शाहनवाज का खुलासा, देश को दहलाने की थी तैयारी : शाहनवनाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 अक्टूबर को किया था गिरफ्तार

दिल्ली : दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी शाहनवाज आलम की कुंडली खंगालने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हैरान हैं। दहशत फैलाने के बड़े-बड़े प्लान डिकोड हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उसने भारत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान : 8 को घोषित होंगे नतीजे, 1.55 करोड़ वोटर चुनेंगे नई सरकार

नई  दिल्ली  :  चुनाव कमीशन ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण...
Translate »
error: Content is protected !!