हाईकोर्ट ने 50,000 का जुर्माना लगाया : चुनाव आयुक्त को पंचायती चुनावों का शेड्यूल पेश नहीं कर पाने पर

by

चंडीगढ़ : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने चुनाव आयुक्त को चुनावों का शेड्यूल पेश नहीं कर पाने पर 50,000 का जुर्माना लगाया है। आज चुनाव आयुक्त को हाईकोर्ट में पंचायती चुनाव के शेड्यूल लाने के आदेश दिए थे साथ ही चुनावों की स्थिति स्पष्ट करने के लिए तलब किया गया था। शेड्यूल न होने के चलते हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए जहां उन्हें एक हफ्ते की मोहलत दी तो उसके साथ ही 50,000 का जुर्माना भी लगा दिया।

मानसा के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई थी कि पंचायत के उप चुनाव नहीं हो रहे हैं और हाईकोर्ट में याचिका का निपटारा करते हुए चुनाव करवाने के आदेश दिए थे लेकिन आदेश के बावजूद भी चुनाव नहीं हुए और सरकार के खिलाफ अब मानना याचिका दाखिल की गई थी। जिसकी पिछली सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने कहा था कि सभी पंचायत के चुनाव जल्द होने वाले तो याची के वकील ने पूछा था कि अभी तक चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं हुई। हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए चुनाव आयुक्त को चुनावों का पूरा शेड्यूल आज पेश करने के आदेश के दिए गए थे और साथ ही चुनाव आयुक्त को हाईकोर्ट ने तलब किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी ने मंत्री कटारू चक से की भेंट : मांगों को लेकर बैठक कर एक मांग पत्र सौंपा

गढ़शंकर, 11 जनवरी: आज लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष समिति (एरिया बीत) का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय, चंडीगढ़ में माननीय वन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री...
article-image
पंजाब

गोल्डन टेंपल परिसर में हत्या, आरोपी धर्म प्रचार कमेटी मेंबर : एसजीपीसी ऑफिस में कर्मचारी की छाती कृपाण से मारी

अमृतसर :  गोल्डन टेंपल परिसर में एक कर्मचारी की कृपाण से छाती गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गोल्डन टेंपल परिसर में स्थित सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के ऑफिस...
article-image
पंजाब

5% वेतन वृद्धि सहित कर्मचारी बहाली की मांग लागू करने के पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशो के पश्चात हड़ताल स्थगित करने का फैसला-रेशम सिंह गिल

तलवाड़ा : पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के एक पैनल की बैठक परिवहन मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर के सहित परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई।जिसमें अक्तूबर महीने...
Translate »
error: Content is protected !!